सहारनपुर में बेकाबू होते जा रहे हालात, दो की मौत कर्फ्यू जारी

दोनों पक्षों की ओर से हुए पथराव और फायरिंग में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी भी हुई। पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए रबड़ की गोलियां दागी हैं। स्थिति को काबू रखने के लिए इलाके में फिलहाल कर्फ्यू लगा दिया गया है।
पढ़ें- बिहार में बहार की उम्मीद
उपद्रवियों ने दुकानों में आगजनी की है। वहीं, कई दुकानों पर तोड़फोड़ की भी खबरें हैं। बेकाबू भीड़ ने पेट्रोल पंप को भी आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस बल पर भी पथराव किया गया है। बताया जा रहा है कि सिटी मजिस्ट्रेट सहित पांच पुलिसवालों के घायल होने की सूचना है।
घटनास्थल पर पुलिस और शासन के बड़े अफसर पहुंच गए हैं। पीएसी भी तैनात कर दी गई है। डीएम संध्या तिवारी और एसएसपी मनोज पांडेय हालात पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही हालात सामान्य होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications