दिशा पाटनी ने आदित्‍य ठाकरे को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, फोटो शेयर कर बोली ये बात

दिशा पाटनी ने आदित्‍य ठाकरे को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, फोटो शेयर कर बोली ये बात

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्‍ट्रेस दिशा पाटनी ने शनिवार को अपना 28वां जन्‍मदिन सेलिब्रेट किया। वहीं इसी दिन महाराष्‍ट्र सीएम उद्वव ठाकरे के बेटे और मंत्री आदित्‍य ठाकरे का 30 वां बर्थडे भी था। इस मौके पर दिशा पाटनी ने अपने खास मित्र आदित्‍य ठाकरे को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। इतना ही नहीं उन्‍होंने आदित्‍य ठाकरे के लिए एक पुरानी फोटो के साथ सुंदर सा संदेश भी भेजा। जिसके बाद एक्‍ट्र्रेस को उनके फैंस विश करने के साथ खूब कमेंट लिखें। आइए जानते हैं दिशा पाटनी ने आखिर किस खास अंदाज में अपने दोस्‍त आदित्‍य ठाकरे को विश किया, जो लोगों को बहुत भा रहा हैं।

फोटो शेयर कर लिखी ये बात

फोटो शेयर कर लिखी ये बात

बता दें दिशा पाटनी और आदित्य ठाकरे काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं। अपने खास मित्र आदित्य के बर्थडे पर दिशा ने उन्हें स्‍पेशल फील करवाने के लिए एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने इंस्टा स्टोरी पर आदित्य के साथ वाली एक पुरानी फोटो शेयर की । जिसमें दिशा आदित्‍य के साथ हैं। दिशा पाटनी की ये पोस्ट सभी को खूब पसंद आ रही है और उनकी आदित्य संग तालमेल देख भी फैंश खुश हो रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए दिशा पाटनी ने आदित्य ठाकरे को जन्मदिन की बधाई दी। दिशा ने ट्विटर पर भी आदित्य के लिए पोस्ट लिखा है। दिशा ने लिखा कि हैपी बर्थडे आदित्य। तुम हमेशा ऐसे ही अमेजिंग और चमकते रहो। '

दिशा ने ये फोटो की शेयर

दिशा ने ये फोटो की शेयर

गौरतलब है कि दिशा पाटनी और सीएम उद्वव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे की गहरी दोस्ती को लेकर कुछ समय पहले ही काफी अफवाहें उड़ी थीं। खबर थी कि दिशा, आदित्य को डेट कर रही हैं। हालांकि, इन सारी खबरों पर दिशा और आदित्य दोनों का ही कोई रिएक्शन नहीं आया था। लेकिन अब एक बार फिर इस फोटो और मैसेज शेयर करने के बाद लोगों ने अटकलें लगानी शुरु कर दी हैं। यह फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी को ऐसे किया बर्थडे विश

बता दें महाराष्‍ट्र में कोरोना के जबरदस्‍त प्रकोप के चलते दिशा और आदित्य घर में ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट करना पड़ा। जहां दिशा और आदित्य को बर्थडे के मौके पर ढ़ेरों बधाइयां दे रहे हैं। दिशा पाटनी भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी उन्‍हें विश किया । टाइगर ने दिशा का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। उसमें दिशा एक अंग्रेजी गाने पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। ये भी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फिल्म 'मलंग' में था दिशा का हॉट अंदाज

फिल्म 'मलंग' में था दिशा का हॉट अंदाज

आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी स्टारर फिल्म 'मलंग' की काफी चर्चा हुई थी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी मुख्य किरदार में थे, अंडरवॉटर किसिंग सीन की वजह से दिशा पाटनी ने इस फिल्म के जरिए काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लोगों ने उनके काम को काफी पसंद किया है। अब वो सलमान खान संग फिल्म राधे में नजर आने वाली हैं।

दिशा पाटनी का ये वीडियो भी जमकर हो रहा वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+