दिशा पाटनी का स्टंट वीडियो देख चौंक गए फैंस, एक हाथ से किया व्हील कार्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अपनी मुस्कान के अलावा अपने डांस टैलेंट के चलते भी चर्चा में रहती हैं। वे डांस में कई बार स्टंट भी करती दिखती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसा ही एक स्टंट वीडियो शेयर किया जो उनकी ट्रेनिंग के समय का दिख रहा है। इसमें दिशा गुलाटियां खाती दिख रही हैं जो कि बिलकुल भी आसान नहीं है। दिशा को उनके ब्वायफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की तरह फिटनेट फ्रीक माना जाता है।

दिशा ने एक हाथ से किया कार्ट व्हील

दिशा ने एक हाथ से किया कार्ट व्हील

जो वीडियो दिशा ने शेयर किया है उसमें वे एक हाथ से कार्टव्हील कर रही हैं। एक हाथ से कार्टव्हील करना बिलकुल भी आसान नहीं होता और ये वीडियो में भी देखा जा सकता है। वीडियो में दिशा के साथ उनके ट्रेनर हैं जो किसी भी गिरने की स्थिति में उन्हें संभालने के लिए तैनात हैं।

मलंग की शूटिंग में बिजी हैं दिशा

दिशा पाटनी हाल ही में सलमाान खान और कैटरीना कैफ के साथ 'भारत' में नदर आई थीं। फिल्म भारत और विदेशों में तगड़ी कमाई कर रही है। वहीं इन दिनों वह फिल्म 'मलंग' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वो आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखेंगी। वहीं, टाइगर श्रॉफ समय पहले आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में दिखे थे।

हाल ही में टाइगर के साथ मनाया था बर्थडे

दिशा पटानी ने 13 जून को अपना बर्थडे मनाया है। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इस दौरान साथ में डिनर के लिए पहुंचे थे। डिनर के बाद जब दोनों रेस्ट्रॉन्ट से बाहर निकल रहे थे तो वहां भी फैंस ने उन्हें घेर लिया था और सेल्फी के लिए अड़ गए थे। बता दें कि टाइगर श्रॉफ और दिशा के बीच अफेयर की खबरें काफी समय से फिल्मी गलियारों में हैं।

यह भी पढ़ें- सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' के खिलाफ जनहित याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+