आखिरकर दिशा परमार ने भेजा राहुल वैद्य के प्रपोजल का जवाब, शादी के लिए बिग बॉस कंटेस्टेंट ने किया था प्रपोज
आखिरकर दिशा परमार ने भेजा राहुल वैद्य के प्रपोजल का जवाब, शादी के लिए बिग बॉस कंटेस्टेंट ने किया था प्रपोज
मुंबई: Disha Parmar replies Rahul Vaidya proposal: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के कंटेस्टेंट और सिंगर राहुल वैद्य को आखिरकर उनकी प्रपोजल का जवाब टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने भेज ही दिया है। दिशा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। राहुल वैद्य ने दिशा परमार को उनके जन्मदिन पर बिग बॉस हाउस से शादी के लिए प्रपोज किया था और उसके जवाब का बैचेनी से इतंजार कर रहे थे। शनिवार (21 नवंबर) को सलमान खान के सामने भी राहुल ने कहा कि उन्हें दिशा के जवाब का इतंजार था। दिशा का जन्मदिन 11 नवंबर को था। इसी दिन टेलीकास्ट हुए एपिसोड में राहुल ने दिशा को शादी के प्रपोज किया था।

दिशा ने क्या भेजा राहुल को रिप्लाई?
दिशा परमार ने 21 नवंबर की रात ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने अपना जवाब भेज दिया है...' हालांकि दिशा ने ये नहीं बताया है कि उन्होंने राहुल के प्रपोजल का जवाब हां, में दिया है या ना में।
दिशा ने ये ट्वीट उस वक्त किया जब राहुल ने वीकेंड के वार में शनिवार (21 नवंबर) MPL कॉलर से कहा कि प्लीज आप दिशा को डायरेक्ट मैसेज करके बोलिए कि वह अपना जवाब भेजें। दिशा का जो भी जवाब होगा... हां या नहीं, वो उन्होंने स्वीकार होगा।
सलमान खान ने भी राहुल को चिढ़ाया
वीकेंड के वार में शनिवार को राहुल वैद्य ने जब MPL कॉलर से दिशा को मैसेज करने को कहा था सलमान खान ने भी राहुल को इस बात पर चिढ़ाया। सलमान खान ने कहा, दिशा अगर तुम मुझे सुन पा रही हो तो प्लीज अपना टाइम लो और सोच समझकर ही रिप्लाई करना।
जब राहुल ने सलमान खान से कहा कि सर आप बोलेंगे तो वो रिप्लाई जरूर करेगी, इसपर सलमान ने कहा, नहीं दिशा अपना वक्त लो और जवाब ना में दो। लेकिन राहुल ने बार-बार कहा कि वो दिशा की जवाब का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications