विराट की खराब पारी से टूटा फैन का दिल, खुद को आग लगाकर की जान देने की कोशिश
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में विराट कोहली कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। विराट की पारी से उनका एक फैन इतना दुखी हुआ कि उसने खुद को आग लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले रिटायर्ड रेलकर्मी बाबूलाल बैरवा विराट की खराब पारी से इतने नाखुश हुए कि उन्होंने खुद को आग लगा दी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाबूलाल विराट कोहली के फैन हैं, लेकिन कैपटाउन में उनकी खराब पारी से वो बेहद निराश हो गए और उन्होंने खुद को आग लगा लिया।विराट को 5 रन बनाने से बाबूलाल बैरवा इतने आहत हो गए कि उन्होंने खुद पर केरोसिन तेज डालकर आग लगा लिया।
बाबूलाल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बैरवा का सिर, चेहरा और हाथ का कुछ हिस्सा झुलस गए, हालांकि उनकी जान बच गई है। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली सस्ते में निपट गए। विराट मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए।












Click it and Unblock the Notifications