मशहूर डायरेक्टर शंकर की बेटी ने क्रिकेटर रोहित दामोधरन से की शादी, CM भी पहुंचे आर्शीवाद देने, देखें तस्वीरें
मशहूर डायरेक्टर शंकर की बेटी ने क्रिकेटर रोहित दामोधरन से की शादी, CM भी पहुंचे आर्शीवाद देने, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली, 27 जून: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर शंकर की बेटी ऐश्वर्या ने रविवार (27 जून) को प्रतिभाशाली क्रिकेटर रोहित दामोधरन के साथ शादी कर ली है। निर्देशक शंकर की बेटी ऐश्वर्या और क्रिकेटर रोहित दामोधरन की ये शादी कोरोना गाइडलाइन को फॉलो करते हुए एक प्राइवेट सेरेमनी में की गई है। शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए है। बेटी की शादी के लिए निर्देशक शंकर ने महाबलीपुरम में एक रिसॉर्ट ईसीआर को चुना था। यहीं से ऐश्वर्या और रोहित दामोधरन की शादी हुई। शादी सख्त सुरक्षा दिशानिर्देशों के बीच हुई है। इस शादी में तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन और उनके बेटे अभिनेता और विधायक उदयनिधि स्टालिन भी शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शादी में सिर्फ 50 गेस्ट ही हुए शामिल
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी के बीच सभी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दूल्हा और दुल्हन के साइड से बहुत करीबी रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया था। शादी की में सिर्फ 50 लोगों को ही बुलाया गया था। तमिलनाडु सरकार ने शादी और किसी भी कार्यक्रम के लिए 50 लोगों को ही बुलाने की अनुमित दी है। शादी में दूल्हा-दुल्हन को छोड़ सभी लोग मास्क पहने हुए थे। वहीं शादी में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया था।

शादी की सजावट आर्ट डायरेक्टर मुथुराज ने की थी
दिलचस्प बात यह है कि शादी की सजावट फेमस पुरस्कार विजेता आर्ट डायरेक्टर मुथुराज ने की थी। डायरेक्टर मुथुराज ने आई, 2.0 और आने वाली इंडियन-2 जैसी फिल्मों में काम किया है। शादी के थीम को सिम्पल और हैपनिंग रखा गया था। डायरेक्टर मुथुराज और शंकर बहुत अच्छे दोस्त हैं।

जानिए शंकर की बेटी ऐश्वर्या और क्रिकेटर रोहित दामोधरन के बारे में?
निर्देशक शंकर और ईश्वरी की ऐश्वर्या सबसे बड़ी बेटी हैं। ऐश्वर्या पेशे से एक डॉक्टर हैं। रोहित दामोधरन तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में मदुरै पैंथर्स क्रिकेट टीम के मालिक उद्योगपति दामोधरन के बेटे हैं। मदुरै पैंथर्स के कप्तान रोहित दामोधरन हैं।












Click it and Unblock the Notifications