डायरेक्टर निशिकांत कामत के निधन की खबर निकली अफवाह, ICU में हैं भर्ती

नई दिल्ली: बॉलीवुड के लिए साल 2020 सबसे ज्यादा बुरा जा रहा है। लगातार कई बॉलीवुड हस्तियों की मौत ने सबको झंकझोर कर रख दिया है। ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत राजपूत के बाद सोमवार को फिल्म निर्देशक निशिकांत कामत के निधन की खबर सामने आई थी, लेकिन अब उनके करीबियों ने इसे अफवाह बताया है। उनके मुताबिक निशिकांत अभी जिंदा हैं। साथ ही उन्हें वेटिंलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

 nishikant kamat

दरअसल निशिकांत को लीवर सिरोसिस नामक बीमारी है। जिस वजह से वो हैदराबाद स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोलॉजी में अपना इलाज करवा रहे हैं। हाल ही में उनकी हालत गंभीर हो गई थी, जिस वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया था, लेकिन सोमवार को उनके निधन की खबर सामने आई। कई बॉलीवुड हस्तियों ने इसको लेकर दुख भी व्यक्त किया, लेकिन बाद में ये खबर गलत निकली।

डायरेक्टर मिलाप ने ट्वीट करते हुए लिखा कि निशिकांत के साथ अस्पताल में मौजूद एक शख्स से मैंने बात की, वो अभी जिंदा हैं। साथ ही मौत से जंग लड़ रहे हैं। उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। मिलाप ने भी पहले निधन वाली खबर ट्वीट की थी, लेकिन बाद में ट्वीट डिलीट कर दिया।

कई हिट फिल्मों का निर्देशन
बॉलीवुड के अलावा मराठी फिल्म का भी निशिकांत ने निर्देशन किया है। उन्होंने सबसे पहले 2005 में मराठी फिल्म 'डोंबिवली फास्ट' के निर्देशन से अपना डेब्यू किया, जो उस वक्त की बड़ी हिट थी। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उनका सफर मराठी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक जारी रहा। उन्होंने दृश्यम और मदारी जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+