45 साल के डीनो मोरिया ने किया ऐसा लुक ट्रांसफॉर्मेशन, देखकर आप भी कहेंगे OMG!
मुंबई। डीनो मोरिया काफी लंबे से भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हों लेकिन एक वक्त ऐसा था जब लड़कियां उनकी दीवानी थीं। डीनो एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। कारण है इंटरनेट पर वायरल हो रहा उनका फोटो। ये फोटो कोई ऐसा वैसा नहीं बल्कि पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म हो चुके डीनो मोरिया की फोटो है। आपको बता दें कि डीनो मोरिया हाल ही में अपने नए लुक की कई तस्वीरें शेयर की। डीनो की इन तस्वीरों को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। तस्वीरों में डीनो दाढ़ी और मूछ में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने बाल भी बढ़ाए हुए हैं।
बालो का कलर ग्रे शेड में है
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि डीनो की दाढ़ी और बालों का कलर ग्रे शेड में है। डीनो के इस अवतार की काफी तारीफ हो रही है। फैंस डीनो की फोटो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। डीनो का ये फोटोशूट रोहन श्रेष्ठा ने क्लिक की है। रोहन श्रेष्ठा जानेमाने सेलिब्रिटी फोटोग्राफर हैं। तस्वीरों में डीनो ग्रीन कलर की टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आ रहे हैं।
तांडव वेब सीरीज में नजर आए थे डीनो
डीनो आखिरी बार वेब सीरीज तांडव में नजर आए थे। ये वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। सैफ अली खान इसमें लीड रोल में थे। आपको बता दें कि डीनो ने 1999 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म प्यार में कभी कभी में वो रिंकी खन्ना के अपोजिट रोल में थे।
जानिए डीनो मोरिया के बारे में
डीनो मोरिया बॉलीवुड एक्टर के साथ-साथ सुपर मॉडल भी हैं। डिनो का जन्म बैंगलोर में हुआ था। उनके पिता इटैलियन और मां भारतीय हैं। वे तीन भाई हैं जिसमें से बड़े भाई का नाम निकोलो मोरिया है और छोटे भाई का नाम सैंटिलो मोरिया है। 1996 में उनका परिवार बैंगलोर, कर्नाटक आ गया। उनकी शुरूआती पढ़ाई बैंगलोर मिलेटरी स्कूल, बैंगलोर से हुई थी। इसके बाद उन्होंने सेंट जॉसेफ कॉलेज, बैंगलोर से अपना स्नातक किया। वे पढ़ाई के लिए क्लियरेंस हाई स्कूल भी गए। वे पहली बार तब नोटिस किए गए जब वे एक फैशन कंपनी के लिए मॉडलिंग कर रहे थे और जल्द ही उन्हें पहली फिल्म का ऑफर मिल गया। राजीव मेनन निर्देशित तमिल फिल्म, 2002 में आई हॉरर फिल्म 'राज' और थ्रिलर फिल्म 'गुनाह' से उन्हें पहचान मिली। वे रियलटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' 2010 के प्रतियोगी भी रहे हैं। फिल्म 'राज' में उनकी को-स्टार रहीं बिपाशा के साथ उनका लंबे वक्त तक अफेयर रहा। यह अफेयर 1996 से 2003 तक रहा। डिनो ने अभिनेत्री लारा दत्ता को भी डेट किया।
विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हुए रामायण के 'राम' अरुण गोविल