दिनाकरन ने की शशिकला से जेल में मुलाकात, जेल सुपरीटेंडेंट ने दी जानकारी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईके पलानीसामी के विश्वास मत जीतने के बाद ये दिनाकरन की शशिकला से पहली मुलाकात है। पलानीसामी ने 18 फरवरी को तमिलनाडु विधानसभा में विश्वास मत जीता था।
बेंगलुरु। आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में जेल में बंद एआईएडीएमके चीफ वीके शशिकला से उनके भतीजे और पार्टी के उप महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने सोमवार को मुलाकात की है। बेंगलुरु सेंट्रल जेल के जेल सुपरीटेंडेंट ने इस बात की जानकारी है। जेल सुप्रीटेंडेंट कृष्णनैया ने बताया कि दिनाकरन शाम करीब 4 बजकर 50 मिनट पर शशिकला से मिलने के आए थे। उनकी मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली।

AIADMK के उप महासचिव हैं दिनाकरन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईके पलानीसामी के विश्वास मत जीतने के बाद ये दिनाकरन की शशिकला से पहली मुलाकात है। पलानीसामी ने 18 फरवरी को तमिलनाडु विधानसभा में विश्वास मत जीता था और मुख्यमंत्री का पद संभाला था। विश्वासमत के दौरान पलानीसामी के पक्ष में 122 वोट पड़े थे, वहीं विरोध में 11 मत पड़े। तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके और इसके गठबंधन से जुड़े दूसरे दलों के विधायक सदन से वॉकआउट कर लिया था। विश्वास मत के दौरान तमिलनाडु विधानसभा में काफी हंगामा देखने को मिला था। डीएमके और कांग्रेस के नेता गुप्त मतदान की मांग कर रहे थे। डीएमके नेता स्टालिन ने विश्वास मत को आगे बढ़ाने की भी अपील विधानसभा अध्यक्ष से की थी लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी मांग को खारिज कर दिया। बता दें कि 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा में 98 विधायक विश्वास मत के दौरान सदन से वॉकआउट कर गए थे।
आय से अधिक सम्पत्ति के मामले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 15 फरवरी को शशिकला के साथ-साथ सहआरोपी एलावारासी और वीएन सुधाकरन को जेल भेज दिया गया। सभी को चार साल जेल की सजा सुनाई गई है। सजा के बाद ट्रायल कोर्ट में सरेंडर के लिए जाने से पहले शशिकला ने दिनाकरन को एआईएडीएमके का डिप्टी जनरल सेकेट्री बनाया था।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications