दिग्गज भाजपा नेता की बहू डिंपी हैं इन दिनों बिजनेसमैन के प्यार में गिरफ्तार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे प्रमोद महाजन की बहू रह चुकी और बिग बॉस से इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाले डिंपी महाजन का दुबई में एक ब्वॉयफ्रेंड है। उसका नाम राहुल रॉय है और बिजनेसमैन है। खबर आ रही है कि डिंपी ने राहुल रॉय से सगाई कर ली है। आपको बताते चलें कि डिंपी महाजन ने प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन से शादी की थी और इसी साल ही दोनों का तलाक हो गया था।

डिंपी ने राहुल महाजन पर मारपीट और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। डिंपी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपने इंगेजमेंट की अंगुठी भी साझा की है। जानकारी के मुताबिक डिंपी और रोहित एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं और पिछले 2 साल से डेट कर रहे हैं। जो खबरें आ रही हैं उनके मुताबिक 27 नवंबर को दोनों कोलकाता में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। यह एक प्राइवेट फंक्शन होगा जिसमें नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि डिंपी ने साल 2010 में रिएलिटी शो ‘राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे' में राहुल महाजन से शादी की थी। राहुल और डिंपी दोनों ‘बिग बॉस 8' में नजर आए थे। राहुल महाजन पर कई साल पहले ड्रग्स रखने के आरोप भी लग चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications