BJP के साथ हाथ मिला सकती है RLD? डिंपल यादव बोलीं- 'मुझे नहीं लगता कि जयंत चौधरी कोई भी कदम उठाएंगे...'

Dimple Yadav On Jayant Chaudhary: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) को लेकर ऐसी अटकलें हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले वो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ हाथ मिला सकती है। अब इसी पर समाजवादी पार्टी की सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने प्रतिक्रिया दी है।

डिंपल यादव ने कहा है कि, ''जिस तरह से बीजेपी किसानों के खिलाफ काम कर रही है और जिस तरह से हमारे पहलवानों का बीजेपी ने अपमान किया है, मुझे नहीं लगता कि आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी कोई भी कदम उठाएंगे जिससे हमारे किसानों को सीधा नुकसान होगा...।''

Dimple Yadav

डिंपल यादव का कहना है, ''कुछ अफवाहें चल रही हैं लेकिन आरएलडी हमेशा किसानों के समर्थन में खड़ी रही है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि जयंत चौधरी ऐसा कोई कदम उठाएंगे क्योंकि वह भी एक नेता हैं।''

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने आरएलडी और भाजपा के गठबंधन पर के सभी रिपोर्टों को खारिज कर दिया है। शिवपाल यादव ने लखनऊ में कहा, "मैं जयंत (सिंह) को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। वे धर्मनिरपेक्ष लोग हैं। भाजपा केवल मीडिया का उपयोग करके गुमराह कर रही है। वे (आरएलडी) इंडिया गठबंधन में बने रहेंगे और भाजपा को हराएंगे।''

इस बीच, केंद्रीय मंत्री और एनडीए में शामिल अपना दल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा, "मैंने मीडिया रिपोर्ट पढ़ी है जिसमें कहा गया है कि आरएलडी एनडीए परिवार में शामिल होने जा रही है। मैं अपनी पार्टी की ओर से उनका स्वागत करती हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+