Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डिंपल कपाड़िया के ICU में भर्ती होने की खबरों पर 'बॉबी गर्ल' का ये आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा

मुंबई। अपने जमाने की जानीमानी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के अस्‍पताल में भर्ती होने की खबरें अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। दावा तो ये भी किया जाया जाने लगा कि डिंपल आईसीयू में एडमिट हैं और उनकी हालत बेहद नाजुक है। लेकिन आपको बता दें कि ये खबर पूरी तरह गलत है। अस्‍पताल में डिंपल नहीं बल्‍कि उनकी मां बेट्टी कपाड़िया को मुंबई के उपनगरीय खार इलाके में स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि डिंपल के भर्ती होने की अफवाह अक्षय और ट्विंकल खन्ना के अस्‍पताल पहुंचने के बाद उड़ी थी। अब डिंपल कपाड़िया ने खुद इन खबरों को अफवाह बता दिया है।

मैं जिंदा हूं और स्वस्थ हूं

मैं जिंदा हूं और स्वस्थ हूं

सोशल मीडिया में उड़ी अफवाहें डिंपल तक भी पहुंचीं। इसके बाद डिंपल ने अपना जारी करते हुए कहा कि वह जिंदा और किक मार रही हैं। उन्‍होंने कहा कि वो स्‍वस्‍थ्‍य हैं और उनकी मां अस्‍पताल में भर्ती हैं। मैं सबकी प्रार्थना और शुभकामनाएं चाहती हूं।' आपको बता दें कि 62 वषीर्य डिंपल हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नॉलन की फिल्म ‘टेनेट' में नजर आने वाली हैं।

उड़ी थी सनी देओल और डिंपल की शादी की अफवाह

उड़ी थी सनी देओल और डिंपल की शादी की अफवाह

एक जमाने में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। एक दौर था जब शादीशुदा सनी का दिल डिंपल पर आ गया था। दोनों एक-दूसरे से बेइंतेहा प्यार करते थे। हालांकि दोनों में से किसी ने अपने प्यार को लेकर कोई बयान नहीं दिया था। दोनों को लंदन में बस स्टॉप पर एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया था। बता दें कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की पहली फिल्म 1984 में आई 'मंजिल-मंजिल' थी। इसी फिल्म के दौरान दोनों के प्यार के फूल खिले थे। खबरें तो यहां तक थीं सनी और डिंपल ने शादी भी कर ली है। लेकिन इस शादी का कोई सबूत नहीं था। मीडिया में दोनों की शादी को लेकर खूब चर्चा हुई। दोनों का रिश्ता करीब 11 साल तक चला था।

स्‍टार्स को लेकर हमेशा आती रहती हैं ऐसी खबरें

स्‍टार्स को लेकर हमेशा आती रहती हैं ऐसी खबरें

उल्लेखनीय है स्टार्स को लेकर सोशल मी‌डिया में कई दफा अफवाहें उड़ाई जाती हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने इस बारे में कड़ी आपत्ति जताई थी, जब अमिताभ बच्चन के अस्पताल जाने पर कई तरह की खबरें उड़ाई गई थीं। अमिताभ ने बाहर आने के बाद कहा कि यह निजी मामला है, इसमें लोगों को इस तरह से नहीं घुसना चाहिए। अम‌िताभ बच्चन ने कहा कि अपने चाहने के वाली तबीयत के बारे में जानने की इच्छा या उत्सुकता अच्छी बात है। लेकिन उसे लेकर अफवाह फैलाना एकदम गलत है। असल में डिंपल से पहले कई बड़े स्टार्स को लेकर सोशल मीडिया में बिना सिर-पैर खबरें वायरल हो चुकी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+