दिल्ली के बटला हाउस में BSP के जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली। दिल्ली के बटला हाउस इलाके में बीएसपी के जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में जिला पंचायत सदस्य दिलशाद खान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने दिलशाद को 6 गोलियां मारी, जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

दिलशाद दिल्ली के ओखला में अपने परिवार के साथ रहता था और प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। बसपा के चुनाव चिन्ह पर दिलशाद ने वार्ड नंबर 34 से जिला पंचायत का चुनाव लड़ा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पैसों के लेनदेन को लेकर उसका कई लोगों से विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या की वजहों की तलाश की जा रही है। वहीं हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस ने मामले को जल्द सुलझाने का भरोसा जताया है।












Click it and Unblock the Notifications