Dilip Kumar को नहीं दी गई उनके दो छोटे भाइयों की मौत की खबर
नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 39 लाख के पार पहुंच गई है। अब तक कई बड़ी हस्तियां भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी हैं। कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार के दो छोटे भाई भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई, लेकिन अभी तक दिलीप कुमार को ये बात नहीं बताई गई है।

इन खबरों से रखा जा रहा दूर
दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो के मुताबिक उनकी उम्र करीब 97 साल है। उनका परिवार चाहता है कि दिलीप कुमार परेशान कर देने वाली खबरों से दूर रहें। हाल ही में उनके भाई असलम और अहसान ने दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन दिलीप कुमार को ये बात नहीं बताई गई। सायरा बानो के मुताबिक उनकी तबीयत ठीक है। वो घर पर ही आराम कर रहे हैं।

नहीं दी गई थी बिग बी की खबर
हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना की चपेट में आ गए थे। उस दौरान अभिषेक बच्चन, आराध्या और ऐश्वर्या राय की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। इसकी भी जानकारी सायरा बानो ने दिलीप कुमार को नहीं दी थी। उनके मुताबिक दिलीप कुमार अमिताभ बच्चन को काफी पसंद करते हैं। अगर उन्हें ये पता चलता तो वो परेशान हो जाते। जो उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।

मार्च से ही क्वारंटीन हैं दिलीप कुमार
मार्च में कोरोना वायरस ने भारत में पैर परासना शुरू कर दिया था। तभी से दिलीप कुमार घर पर ही क्वारंटीन हैं। उनकी पत्नी सायरा चाहती हैं कि वो कोरोना से बचे रहें। जिस वजह से घर पर कोविड-19 की रोकथाम के लिए कदम उठाए गए हैं। उनके दोनों भाई एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों को पहले से ही कुछ अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं। साथ ही उम्र भी ज्यादा थी, जिस वजह से वो रिकवर नहीं कर पाए।












Click it and Unblock the Notifications