Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पश्चिम बंगाल BJP चीफ दिलीप घोष ने गलती से फहराया उल्टा तिरंगा, TMC ने कसा तंज

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में तिरंगा झंडा फहराया गया है। इस मौके पर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बीरभूमि जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में तिरंगा फहराया। लेकिन इस दौरान तिरंगा उल्टा लगा होने की वजह से वह सुर्खियों में आ गए। हालांकि झंडा फहराने के तुरंत बात दिलीफ घोष को इस गलती का अंदाजा हो गया और उन्होंने तुरंत इसे वापस नीचे उतारा और सीधा करके इसे फिर से सही तरह से फहराया।

dilip ghosh

लेकिन दिलीप घोष की इस गलती को लेकर उनपर निशाना साधने का टीएमसी ने मौका नहीं गंवाया। टीएमसी ने घोष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग ठीक से राष्ट्रीय ध्वज फहरा नहीं सकते वह देश और राज्य चलाने काबिल नहीं हैं। वहीं इस गलती के बाद घोष ने कहा कि यह शर्मिंदगी भरा पल था और यह गलती अनजाने में हुई। किसी ने जानबूझकर देश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं किया है। लेकिन मैंने अपनी पार्टी के सदस्यों से भविष्य में इसको लेकर सतर्क रहने को कहा है।

इस घटना पर टीएमसी के जिला अध्यक्ष अनुब्रत दास ने कहा कि जो सही से तिरंगा नहीं फहरा सकते हैं वो देश और राज्य को चलाने के काबिल नहीं हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में प्रदेश का सियासी पारा पहले से ही काफी बढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में पिछले कुछ समय से बहुत ज्यादा सक्रिय है, टीमसी के कई बड़े नेता पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। माना जा रहा है कि इस चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+