मशहूर अभिनेत्री से यौन शोषण के आरोप में एक्टर दिलीप अरेस्ट
नई दिल्ली। मलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता दिलीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। मशहूर अभिनेत्री के अपहरण और यौन शोषण मामले में उन्हें पुलिस ने 10 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मदुराई में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे दिलीप को शूटिंग साइट से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पहले उन्हें कस्टडी में दिया और फिर गिरफ्तार कर लिया। दिलीप पर एक्ट्रेस का अपहरण करने और उसका यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इस मामले ने पिछले हफ्ते ही पुलिस ने अभिनेता दिलीप और फिल्म निर्देशक नादिर शहा से लंबी पूछताछ की थी। इस पूछताछ के बाद दिलीप की पत्नी के कई कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी।
गौरतलब है कि इसी साल 19 फरवरी को मलयालम फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री पर कोच्चि में हमला हुआ था। जिसके बाद एक घटना को अंजाम देने वाले अपराधी सुनील कुमार के एक खत के सामने आने के बाद अभिनेत्री पर हमले को लेकर रची गई साजिश में नया मोड़ सामने आ गया। खत दिलीप के नाम लिखा गया था, जिसके बाद पुलिस की जांच नई दिशा में मुड़ गई और अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दिलीप खुद को बेकसूर बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications