कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से ट्विटर पर हुई बड़ी गलती, खूब उड़ा मजाक

दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर पूर्व कांग्रेस सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह का वीडियो शेयर किया था। कैप्शन में हुई गलती की वजह से उन्हें ट्विटर पर लोगों के तंज झेलने पड़े।

नई दिल्ली। अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह एक बार फिर मंगलवार को ट्विटर पर लोगों के तीखे तंज का निशाना बने। दिग्विजय सिंह पर लोगों ने उनके एक ट्वीट की वजह से निशाना साधा। ट्वीट में लिखी गई गलती सुधारने के लिए उन्होंने उसे बाद में डिलीट किया लेकिन फिर एक चूक कर बैठे।

ट्विटर पर दिग्विजय सिंह से हुई बड़ी गलती, खूब उड़ा मजाक

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर पूर्व कांग्रेस सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह का वीडियो शेयर किया। वीडियो के कैप्शन के तौर पर दिग्विजय सिंह ने लिखा, 'रत्ना सिंह स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह जी की बेटी हैं जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राहुल गांधी कैबिनेट में रहे हैं।' READ ALSO: योगी सरकार आते ही बड़े घोटाले का पर्दाफाश, बॉलीवुड गानों और सब्जियों के नाम पर राशन कार्ड

अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह एक बार फिर मंगलवार को ट्विटर पर लोगों के तीखे तंज का निशाना बने। दिग्विजय सिंह पर लोगों ने उनके एक ट्वीट की वजह से निशाना साधा। ट्वीट में लिखी गई गलती सुधारने के लिए उन्होंने उसे बाद में डिलीट किया लेकिन फिर एक चूक कर बैठे।

दिग्विजय का ट्वीट आने के मिनटों बाद ही उन पर लोगों ने राहुल गांधी को लेकर तंज कसने शुरू कर दिए क्योंकि राहुल कभी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बने नहीं, तो उनकी कैबिनेट होने का सवाल ही नहीं उठता। दिग्विजय सिंह ने बाद में अपनी गलती सुधारी और ट्वीट को डिलीट करके नया ट्वीट किया लेकिन उसमें भी राजीव गांधी लिखते समय स्पेलिंग की गलती कर बैठे, जिस पर फिर लोगों ने खूब चुटकी ली।

दिग्विजय सिंह ने दूसरा ट्वीट किया- 'राजकुमारी रत्ना सिंह स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह जी की बेटी हैं जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी कैबिनेट में रहे हैं।' इस ट्वीट में उन्होने राजीव (Rajiv) की जगह स्पेलिंग में Rajeev लिख दिया। ट्विटर यूजर्स ने स्पेलिंग की गलती पर भी तंज कसे।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+