दिग्विजय के बेटे ने हाथ में झाड़ू उठाकर दिया साध्वी प्रज्ञा को जवाब

भोपाल। बीजेपी नेता और भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हाल ही में एक बयान दिया, जिसको लेकर हंगामा बढ़ गया। विपक्षी पार्टियों समेत बीजेपी आलाकमान ने भी साध्वी प्रज्ञा को तलब कर लिया। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साध्वी प्रज्ञा के बयान पर नाराजगी जताते हुए, उन्हें ऐसे बयानों से दूर रहने की नसीहत दी। वहीं अब प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने पलटवार किया है। हालांकि उन्होंने भाजपा सांसद का नाम लिए अपनी बात कही है।

जयवर्धन सिंह ने शेयर की सफाई अभियान की तस्वीरें

जयवर्धन सिंह ने शेयर की सफाई अभियान की तस्वीरें

कांग्रेस विधायक और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री जयवर्धन सिंह ने मंगलवार को एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, साथ ही अपनी बात कही है। शेयर की गई तस्वीरों में जयवर्धन सिंह सड़क पर सफाई करते नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में झाड़ू है और वो सफाई अभियान में जुटे हुए हैं। इस दौरान और भी लोग उनके साथ इस काम जुटे हुए हैं। इन्हीं तस्वीरों के साथ कांग्रेस नेता बिना नाम लिए प्रज्ञा ठाकुर को घेरा है।

जयवर्धन सिंह ने ट्वीट कर प्रज्ञा ठाकुर यूं साधा निशाना

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री जयवर्धन सिंह ने ट्वीट में लिखा, 'साम्प्रदायिकता की गंदगी फैलाने वालों से सफाई की उम्मीद बेकार है। सांसद और विधायक होना कोई बड़ी बात नहीं है उनकी जिम्मेदारियों और जनता के प्रति उनका समर्पण महत्वपूर्ण होता है।'

प्रज्ञा ठाकुर ने क्या कहा था जिस पर बढ़ा विवाद

प्रज्ञा ठाकुर ने क्या कहा था जिस पर बढ़ा विवाद

बता दें कि बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने रविवार को सिहोर पहुंची थी। वहां उनके कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो ये कह रही थीं कि, हम नाली साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं। हम आपके शौचालय साफ करने के लिए बिल्कुल भी सांसद नहीं बनाए गए हैं। हमें जिस काम के लिए सांसद बनाया गया है, वो काम हम ईमानदारी से करेंगे। इस दौरान सवाल के जवाब में प्रज्ञा ठाकुर कुछ नाराज भी नजर आईं थीं। प्रज्ञा ठाकुर 2008 के मालेगांव धमाके की आरोपी हैं और इस मामले में मुकदमे का सामना कर रही हैं। अभी वो जमानत पर बाहर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+