दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी से मांगी छह महीने की छुट्टी, करेंगे ये खास काम
दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी से मांगी छह माह की छुट्टी, करेंगे ये खास काम
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पार्टी से छह माह की छुट्टी मांगी है। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उनकी छुट्टी मंजूर भी कर ली है। अब वो छह महीने राजनीति से दूर रहेंगे। राज्यसभा सांसद दिग्विजय 30 सितंबर से नर्मदा परिक्रमा शुरू कर रहे हैं, छह महीने तक चलने वाली इस यात्रा के लिए उन्होंने छुट्टी ली है।


करेंगे नर्मदा परिक्रमा
छह माह की छुट्टी के दौरान दिग्विजय 3300 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा करेंगे। 3300 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा में दिग्विजय को 6 करीब छह महीने लगेंगे। दिग्विजय सिंह 30 सितंबर को नर्मदा परिक्रमा शुरू करेंगे। वो झोतेश्वर से नरसिंहपुर के बरमान खुर्द कार से जाएंगे। यहां पूजा के बाद नर्मदा परिक्रमा शुरु होगी।

बने रहेंगे महासचिव
दिग्विजय सिंह छह माह भले ही राजनीति से दूर रहेंगे लेकिन वो कांग्रेस महासचिव बन रहेंगे। इस दौरान किसी राज्य का चार्ज उनके पास नहीं होगा। दिग्विजय की ओर से इस यात्रा को राजनीति से ना जोड़ने की बात कही गई है और इसे एक आध्यात्मिक यात्रा बताया गया है।













Click it and Unblock the Notifications