जानिए आखिर क्यों दिग्विजय सिंह चाहते हैं कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर चुनाव प्रचार करें

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके खिलाफ अपनी पार्टी से एक भी उम्मीदवार नहीं ढूंढ़ सकी जो मुझे चुनौती दे पाता, यही वजह है कि ये लोग साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मेरे खिलाफ लेकर आए। अब हाल यह है कि चुनाव आयोग ने उनपर चुनाव प्रचार करने से तीन दिन की पाबंदी लगा दी है। लेकिन फिर भी हम चाहते हैं कि वह चुनाव प्रचार करें क्योंकि इससे हमे लाभ हो रहा है।

digvijaya

बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जिस तरह से विवादित बयान दिया था उसकी वजह से चुनाव आयोग ने उनपर तीन दिन तक के लिए चुनाव प्रचार करने से पाबंदी लगा दी थी। जिसपर दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मैं मैं चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन बेहतर होता अगर चुनाव आयोग ने उनका नामांकन रद्द किया होता। उन्होंने कहा कि जब भाजपा ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी जोकि आतंकवाद का आरोपी है, जोकि सांप्रदायिक तनाव बढ़ाते हैं, ऐसा होना लाजमी है। अच्छा होता अगर ऐसे उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया जाता, जिससे कि लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान होता।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि चुनाव आयोग ने बुधवार को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर 72 घंटे की पाबंदी लगाई थी। यह पाबंदी गुरुवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई है। गौरतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव धमाके की आरोपी हैं। उहोंने एटीएस चीफ हेमंत करकरे के बारे में कहा था कि उन्होंने करकरके को श्राप दिया था कि जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। यही नहीं साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराए जाने के समय वह खुद बाबरी मस्जिद पर चढ़ी थीं और उसे गिराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+