बदलने लगे दिग्विजय के सुर, कहा अटल की राह चल रहे हैं मोदी

दिग्विजय सिंह के मुताबिक बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब मोदी ने अपनी कट्टरपंथी विचारधारा को छोड़कर अटल बिहारी वाजपेयी की राह पर चलना शुरु कर दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी कट्टरपंथी विचारों को छोड़ रहे हैं, जिसके लिए मैं उनकी प्रशंसा करता हूं। दिग्विजय ने कहा कि मोदी अब समावेशी हो रहे हैं। वो अब अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीति के नजदीक आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो अब सबको साथ लेकर चलने की राजनीति अपना रहे है।
दिग्विजय सिंह के मुंह से मोदी की तारीफ पर बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने बी हैरानी जताई पर उन्होंने कहा कि उनके मुंह से मोदी जी की तारिफ सुनकर खुशी हुई। उन्होंने कहा कि मेरे लिए आज का एजेंडा इसलिए भी सफल रहा क्योंकि जिंदगी में पहली बार मैंने दिग्विजय सिंह के मुंह से मोदी की तारीफ सुनी।












Click it and Unblock the Notifications