दिग्वजय-अमृता की पोस्ट पब्िलक करने वाले की खैर नहीं...

यह भी पढ़ें- एनडी तिवारी का नया मोड़
अब सोशल मीडिया से इन दोनों की तस्वीरें हटाई जाएंगी। दिल्ली पुलिस ने टि्वटर और फेसबुक को इस बारे में निर्देश दे दिए हैं। इससे पहले अमृता राय ने शिकायत की थी उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है और उनकी निजी तस्वीरें सोशल साइट्स पर अपलोड की गई हैं जो प्राइवेसी के हनन का मामला है।
गौरतलब है कि अमृता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आईटी एक्ट के तहत ईमेल हैकिंग का केस दर्ज किया था। उधर, पुलिस राय के लैपटॉप, कंप्यूटर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामानों की छानबीन भी कर रही है ताकि हैकर से जुड़ा कोई सुराग मिल जाए। विरोधी दलों ने चुटकियां लेना अभी बंद भी नहीं किया था कि अब सिंह-अमृता की निजी तस्वीरें लीक करने वाले की जांच तेज हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications