आरएसएस और तालिबान एक जैसे हैं: दिग्विजय सिंह

उन्होने संघ की तुलना तालिबान से करते हुए कहा है कि संघ हिंदू आतंकवाद को बढ़ावा देता है। मैं तालिबान के इस हिंदू संस्करण को भारत में जगह बनाने नहीं दूंगा।
गौर हो कि आज मोदी बिहार में उन लोगों के परिवारों से मिलेंगे जिनके परिजन बिहार में हुए बम ब्लास्ट में मारे गये थे, उनकी इस यात्रा को 'सांत्वना यात्रा' नाम दिया गया है। इस समय भाजपा की सभी विरोधी पार्टियां मोदी को निशाना बना रही हैं। कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि मोदी बिहार में सद्भाव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वह बिहार में भी दंगे करवाना चाहते हैं।
वहीं जदयू के एक अन्य मंत्री ने कहा था कि मोदी जब तक बिहार में सांप्रदायिकता को बढ़ावा नहीं दे देंगे तब तक मानेंगे नहीं।












Click it and Unblock the Notifications