Digvijay Singh: कई मील पैदल चले दिग्विजय सिंह, फर्श पर बिताई रात, सिर के नीचे नहीं लगाया तकिया
नई दिल्ली, 22 सितंबर। साल 2018 में जब दिग्विजय सिंह ने नर्मदा यात्रा की थी तो भी उन्होंने सादगी का प्रदर्शन किया थी। वहीं सादगी अब वो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में दिखा रहे हैं। दिग्विजय कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। आगमी चुनावी मौसम को देखते हुए कांग्रेस की इस यात्रा के रचनाकारों में दिग्विजय सिंह को प्रमुख माना जा रहा है। हाल ही में उन्हें यात्रा के दौरान उनकी एक तस्वीर चर्चा का विषय का बनी हुई है। जब उन्हें फर्श पर बिछे गद्दे पर सोते देखा गया। उन्होंने सिर के नीचे तकिया भी नहीं लगाया।

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ पद यात्रा कर रहे हैं। प्रतिदिन वो 24 किलोमीटर पैदल यात्रा कर रहे हैं। कांग्रेस कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर का ये पैदल मार्च 7 सितंबर को शुरू हुआ था। जिसमें तमाम कांग्रेस दिग्गज शामिल हो रहे हैं। दिग्विजय सिंह कांग्रेस के उन उम्रदराज नेताओं में से एक हैं, जिन्हें कांग्रेस का बढ़ाने के अहम माना जाता है।
Recommended Video
इस वक्त दिग्विजय सिंह पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस नेताओं और हजारों लोगों के साथ प्रतिदिन 24 किलोमीटर पैदल चलकर कांग्रेस के प्रति जनाता में विश्वास जगाने के अभियान का अहम हिस्सा बने हैं। इस अभियान के दौरान विश्राम शिविर में दिग्विजय सिंह की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वो फर्श फर बिछे के गद्दे पर लेटे हैं। उनके सिर के नीचे तकिया भी नहीं लगी। इस सादगी भरी तस्वीर की जमकर चर्चा हो रही है।
ये तस्वीर मध्य प्रदेश के पूर्व लोकसभा सांसद (दिवंगत) सुंदरलाल तिवारी के बेटे सिद्धार्थ तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "कर्म योगी कुछ ना कहे,कर्म मचाये शोर! चलती रहे यह यात्रा, नये क्षितिज की ओर', राष्ट्र के लिये त्याग,तपस्या और समर्पण की भावना को दर्शाती आदरणीय दिग्विजय सिंह जी की यह तस्वीर हम सब को देश व समाज की सेवा लिये सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा देती है।"












Click it and Unblock the Notifications