दिग्विजय बोले, अगर मुझे बुलाया तो मैं भी आरएसएस के कार्यक्रम में जाऊंगा

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यक्रम में जाने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसमें उन्हें कुछ गलत नहीं लगता है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्हें अगर न्योता मिला तो वो भी आरएसएस के कार्यक्रम में जाएंगे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस समन्वय समिति के प्रमुख सिंह ने कहा कि आरएसएस चीफ मोहन भागवत के साथ मुखर्जी के मंच साझा करके कुछ गलत नहीं किया बल्कि आरएसएस को उन्हीं के मंच से सही आइना दिखाया।

मुखर्जी ने सही किया

मुखर्जी ने सही किया

एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस देश की संस्‍कृति, इस देश का स्‍वभाव हमें समझना चाहिए. प्रणब मुखर्जी ने आरएसएस को सही आइना दिखाया लेकिन बचपन से उन लोगों के दिमाग में नफरत और धर्मांधता भर दी गई है इसलिए उन पर कोई असर नहीं होने वाला है। सिंह ने कहा कि आरएसएस के लोग मुझे बुलाएंगे तो मैं भी जाऊंगा और उन्‍हें आइना दिखाऊंगा।

हेडगवार महान नहीं

हेडगवार महान नहीं

दिग्विजय ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तरफ से आरएसएस के कार्यक्रम में जाने को सही कहा लेकिन उनके हेडगेवार को भारत के महान सपूत कहने पर असहमति जताई। सिंह ने कहा कि वो यहां मुखर्जी से इत्तेफाक नहीं रखते, हेडगेवार महान नहीं थे। बता दें कि दिग्विजय सिंह आरएसएस को अक्सर निशाने पर लेते रहे हैं और इस संगठन की कड़ी आलोचना भी करते रहे हैं।

आरएसएस के लोग आतंकी घटनाओं में शामिल

आरएसएस के लोग आतंकी घटनाओं में शामिल

हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जो भी हिंदू आतंकी गतिविधि में गिरफ्तार होता है उसका संबंध आरएसएस से होता है। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि नाथूराम गोड़से ने महात्मा गांधी की हत्या की थी और वह भी राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का हिस्सा था। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने कहा था कि, संघ विचारधारा से प्रभावित लोगों द्वारा देश में बम विस्फोट की घटनाओं को अंजाम दिया गया था, चाहे वह मालेगांव विस्फोट, मक्का मस्जिद विस्फोट, समझौता एक्सप्रेस या दरगाह शरीफ में विस्फोट हो। यह संगठन हिंसा और घृणा का प्रचार करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+