दिग्विजय सिंह का बयान, नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल दोनों को ही खेती के बारे में कुछ नहीं पता
नई दिल्ली। Digvijay singh reply to Narendra singh tomar कृषि कानूनों को लेकर सरकार सड़क से लेकर संसद तक घिर चुकी है। एक तरफ किसान आंदोलन और दूसरी तरफ सदन में कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष का हंगामा सरकार की मुसीबतें बढ़ा रहा है। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि इन दोनों ही मंत्रियों ने अभी तक किसानों के साथ बातचीत है, जबकि इन दोनों को ही कृषि के बारे में कुछ नहीं पता।
Recommended Video

दिल्ली में नहीं बल्कि मुंबई में बना होगा कृषि कानून का ड्राफ्ट- सिंह
दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को सदन से बाहर आकर मीडिया के सामने कहा कि नरेंद्र सिंह तोमर अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन उन्हें खेती के बारे में कुछ भी नहीं पता तो वहीं दूसरी तरफ पीयूष गोयल कॉर्पोरेट सेक्टर के प्रवक्ता हैं। ऐसे में मुझे नहीं लगता कि कृषि कानून का मसौदा दिल्ली में तैयार किया था, बल्कि ये मुंबई में बना होगा। दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा कि किसानों के साथ बातचीत में इन दोनों नेताओं के अलावा कोई शामिल क्यों नहीं हो रहा, राजनाथ सिंह को किसानों से बात करनी चाहिए।
दिग्विजय सिंह ने इसके अलावा नरेंद्र सिंह तोमर के उस बयान का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'खेती के लिए पानी की जरूरत होती है, खून की खेती तो बस कांग्रेस करती है, ये बीजेपी नहीं करती। तोमर के इस बयान के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'गोधरा में जो हुआ वो खून की खेती थी कि पानी की?'












Click it and Unblock the Notifications