दिग्विजय सिंह ने कहा मीडिया और मनी ने तय किया लोक सभा चुनाव 2014

भाजपा पर व्यक्तिवादी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा कि पूर्व में भाजपा अपने संगठन पर गर्व करती थी लेकिन अब वहीं पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं को पीछे कर और मोदी को आगे कर व्यक्तिवाद की राजनीति कर रही है। मोदी पर मंच पर भगवान राम की फोटो लगाकर धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा कि धर्म के नाम पर वोट मांगना चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के खिलाफ और जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले में मोदी के खिलाफ सख्त निर्णय लेने की मांग की।
एक प्रश्न के उत्तर में सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस नेता नहीं हैं और उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान केवल अपने परिवार के सदस्यों का ही प्रचार किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने जिस प्रकार भाजपा और मोदी के आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दिये उसकी सराहना की जाना चाहिये।टेलीविजन प्रस्तोता अमृता राय से उनके संबंधों को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि वे भी कई नेताओं की कारगुजारियों से अवगत हैं, लेकिन उन्होंने कभी किसी के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणियां नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications