दिग्विजय का आरएसएस पर निशाना, कहा, संघी आतंकवादी होते हैं
दिग्विजय सिंह संघ पर सियासी प्रहार करने के लिये जाने जाते है ताजा घटनाक्रम में उन्होंने कहा है कि संघ के लोग आतंकवादी होते हैं।
नई दिल्ली। अनिल विज के 'हिंदू आतंकवादी नहीं होता' का जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि 'संघी आतंकवादी होता है'। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा था कि हिंदू आतंकवादी नहीं होता, हिंदू आतंकवाद जैसे शब्द कांग्रेस की देन है जिसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है इसका जवाब देते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि सच में हिंदू आतंकवादी नहीं होता है आतंकवादी तो संघी होते हैं।

दिग्विजय सिंह संघ पर सियासी प्रहार करने के लिये जाने जाते है ताजा घटनाक्रम में उन्होंने कहा है कि संघ के लोग आतंकवादी होते हैं। ये बात उन्होंने बीजेपी नेता और हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री के बयान के जवाब में कही हैं।
इससे पहले अनिल विज ने कहा था कि हिंदू आतंकवाद जैसी कोई चीज नहीं है ये केवल कांग्रेस की तरफ से फैलाया गया शब्दों का एक झूठा जाल है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में मुस्लिम आतंकवाद की घटनाओं की लिपापोती के मकसद से हिंदू आतंकवाद जैसी बातें करनी शुरू की थी जिसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। हिंदू कभी आतंकवादी नहीं होता। अनिल विज 2007 में हुए समझौता ब्लास्ट पर बात कर रहे थे जिसमे 68 लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने समझौता ब्लास्ट में हिंदुओं की संलिप्तता को नकारा और कहा कि कांग्रेस के शासन काल में समझौता ब्लास्ट को लेकर सही तरीके से जांच नहीं हुई थी। अनिल विज कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि समझौता ब्लास्ट में हिंदुओं की असंलिप्तता दिखाने और उन्हें बदनाम करने लिए सही ढ़ंग से जांच नहीं की गई।
पिछले महीने भी दिग्विजय सिंह ने संघ के खिलाफ टिप्पणी की थी। दिग्विजय सिंह ने संसद के केन्द्रीय कक्ष में संघ से जुड़े स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की तस्वीर लगाने को शर्मनाक बताया था। उनका कहना था कि यह शर्म की बात है कि संसद में गांधीजी की तस्वीर के सामने सावरकर की पेंटिंग लगी है,गांधी को मारने वाली विचारधारा अब भी जिंदा है।












Click it and Unblock the Notifications