नमो-मंत्र के सम्मोहन में फंसे दिग्विजय सिंह, फिर की मोदी की तारिफ

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक के बाद एक कांग्रेसियों के दिलों पर छाते जा रहे हैं। खासकर कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह तो मानों मोदी के सम्मोहन में फंस गए हो। जो दिग्वियज पहले मोदी के खिलाफ जहर उगलते थे वहीं अब उनके मुरीद हो गए हैं।

digvijay singh

एक हफ्ते के भीतर ये दूसरा मौका था जब कांग्रेस महासचिव और सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। दिग्विजय सिंह ने जम्मू-कश्मीर में आई विनाशकारी बाढ़ में केन्द्र सरकार के सराहनीय कदम की तारिफ की। दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी के 'सराहनीय' काम की प्रशंसा की है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बाढ़ प्रभावित पीओके में पाकिस्तान की मदद करने की पेशकश का भी स्वागत किया है। दिग्विजय सिंह ने मोदी की प्रशंसा की और कहा कि जम्मू-कश्मीर में केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर अच्छा काम किया। मोदी द्वारा पाकिस्तान को मदद की पेशकश की भी प्रशंसा करता हूं। दिग्विजय सिंह ने जोर देकर कहा कि आपदा के ऐसे वक्त पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

गौरतलब है कि इससे पहले दिग्विजय सिंह ने 8 सितंबर को मोदी को तारीफ की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि जम्मू-कश्मीर में डीएमआरएफ, सेना, पुलिस और सुरक्षा बल का रेस्क्यू ऑपरेशन सराहनीय है। उन्होंने लिखा कि भारत सरकार व प्रधानमंत्री द्वारा जल्द कार्रवाई और पाकिस्तान को मदद की पेशकश की भी प्रशंसा करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+