केजरीवाल हैं फेकू, Wi-Fi के लिए 3 साल और बातें लंदन की: दिग्विजय
नयी दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। बेबी को बेस पसंद है, केजरी को क्लेश पसंद है, मोदी को...

दिग्विजय सिंह ने केजरीवाल के टॉक टू एके कार्यक्रम में उनके वादों को लेकर उनपर निशाना साधा है। दरअसल अपने शो के दौरान केजरीवाल ने 2 साल में दिल्ली को लंदन बनाने की बात कही थी, जिसपर कटाक्ष करते हुए दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि केजरीवाल दिल्ली को 2 साल में लंदन बनाने का दावा करते थे, लेकिन Wi-Fi देने के लिए 3 साल मांगते हैं।
ट्विटर पर दिग्विजय सिंह ने लिखा कि 'राष्ट्रीय परिदृश्य पर एक और फेकू' उभर रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी दिग्विजय सिंह ने केजरीवाल पर टिप्पणी की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि केजरीवाल कभी भी सवालों के जवाब नहीं देते। उन्होंने दावा किया 2012-13 में जो सवाल उन्होंने केजरीवाल से पूछे, अब तक उसके जवाब नहीं मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications