दिग्विजय सिंह ने ही की थी सोशल मीडिया पर बैन की वकालत
नई दिल्ली। कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह बुधवार को जब उन्होंने अपने और पत्रकार अमृता राय के बीच संबंधों की बात कुबूल की तो लोग हैरान रह गए। दिग्विजय ने यह बात इसलिए कुबूल की क्योंकि इसी सोशल मीडिया पर उनकी और अमृता की कुछ बेहद व्यक्तिगत फोटोग्राफ पब्लिक हो गई थीं।
बुधवार को दिग्विजय सोच रहे होंगे कि काश वर्ष 2011 में वह सोशल मीडिया पर बैन लगा पाने में कामयाब हो पाते तो आज उनका यह राज, राज ही रहता।
जी हां, दिग्विजय और सोशल मीडिया के बीच अक्सर 'लव एंड हेट' का फॉर्मूला रहा है। दिग्विजय सिंह को करीब तीन साल पहले सोशल मीडिया पर उनके विरोधियों ने जमकर निशाना बनाया था। लेकिन कहते हैं न कि समय बदलते देर नहीं लगती। दिग्विजय सिंह को भी सोशल मीडिया की ही वजह से अपनी जिंदगी की कहानी बयां करने के लिए इसी सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ गया।
इसके बाद दिग्विजय ने सोशल मीडिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। दिग्विजय सिंह ने उस समय कहा था कि सोशल मीडिया इस बात को सुनिचिश्चित करे कि वह किसी भी ऐसे तत्वों को बढ़ावा नहीं देगा जिससे किसी की छवि को नुकसान पहुंचे या फिर उसके सम्मान को ठेस पहुंचे।
आगे की स्लाइड्स में देखिए दिग्विजय सिंह की सोशल मीडिया के साथ लव एंड हेट रिलेशनशिप और इस मीडिया की वजह से सामने आई उनकी लव रिलेशनशिप।

दोनों के बीच है लव एंड हेट रिलेशनशिप
वर्ष 2011 में दिग्विजय सिंह ने फेसबुक और ट्विटर के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में आईटी एक्ट के तहत एक केस दर्ज कराया था। अब इसे संयोग कहें या कुछ और कि आज दिग्गी इसी सोशल मीडिया की वजह से और इसी सोशल मीडिया पर आकर अपनी रिलेशनशिप को स्वीकार कर रहे हैं।

जनता के बीच कभी मशहूर तो कभी बदनाम
आरएसएस, माओवाद और इस तरह के मुद्दों पर विवादित बयान देने वाले दिग्विजय सिंह के सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर्स के साथ बहुत अच्छे रिश्ते नहीं हैं। फेसबुक और ट्विटर पर दिग्विजय सिंह को कुछ ऐसे नाम तक दे दिए गए हैं जिनका जिक्र यहां पर नहीं किया जा सकता है।

22 लोगों के खिलाफ दायर की थी एफआईआर
दिग्विजय सिंह ने इसी फेसबुक और ट्विटर पर उनके खिलाफ पोस्ट की गईं कुछ फोटोग्राफ और कमेंट्स की वजह से 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि देश में फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन का अधिकार मिला हुआ है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई कुछ भी कहे या फिर कुछ भी करे।

दिग्विजय सिंह बन गए थे सोशल मीडिया की मुसीबत
दिग्विजय की उस एफआईआर के बाद देश में सोशल मीडिया के खिलाफ एक माहौल सा बनने लगा था। यहां तक कि कई कंपनियों जिनमें गूगल, ट्विटर, फेसबुक, एमएसएन और याहू के खिलाफ कोर्ट की ओर से नोटिस भेज इन कंपनियों को कंटेंट की निगरानी करने को कह दिया गया था।

दिग्विजय फिर बने सोशल मीडिया का शिकार
बुधवार को जैसे ही दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर पत्रकार अमृता राय के साथ अपने संबंधों की बात स्वीकार, वह एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। उनसे जुड़ी फोटोग्राफ्स और वीडियोज को आपस में खूब शेयर किया गया।












Click it and Unblock the Notifications