कानपुर बिकरू कांड: SIT रिपोर्ट में दोषी पाए गए DIG अनंत देव निलंबित, दूसरे अधिकारियों के खिलाफ भी तैयारी

लखनऊ। कानपुर में हुए बिकरू कांड में SIT जांच की रिपोर्ट के आधार पर कानपुर के डीआईजी अनंत देव पर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बिकरू कांड में संलिप्तता के आधार पर योगी सरकार ने अनंत देव को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने अनंत देव के ऊपर विभागीय कार्रवाई करने के भी आदेश दिए।

Recommended Video

    Kanpur Bikru Case: SIT रिपोर्ट के बाद DIG अनंत देव निलंबित, जांच में मिले दोषी | वनइंडिया हिंदी
    Bikru Kand

    SIT की रिपोर्ट में 80 अधिकारी और कर्मचारी दोषी पाए गए हैं। कई अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। इसमें कानपुर के तत्कालीन एसएसपी रहे और वर्तमान में झांसी में तैनात दिनेश पी को भी नोटिस भेजा गया है।

    एसआईटी की रिपोर्ट में डीआईजी अनंत देव पर बिकरू कांड के मुख्य आरोपी और एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के साथ साठ-गांठ के सबूत मिले थे। अनंत देव पहले कानपुर के एसएसपी भी रहे थे और उनके ऊपर विकास दुबे को संरक्षण देने का भी आरोप लगा था। बिकरू कांड में शहीद हुए सीओ देवेंद्र मिश्रा ने थानाध्यक्ष चौबेपुर और विकास दुबे के बीच संबंधों को लेकर पत्र भी लिखा था लेकिन अनंत देव ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। बाद में विकास दुबे को पकड़ने गए 8 पुलिसकर्मियों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा भी शामिल थे।

    SIT ने सौंपी है रिपोर्ट

    कानपुर के चर्चित बिकरू कांड की जांच कर रही एसआईटी ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। इसकी जांच अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी वाली तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) ने की है। सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में एसआईटी ने पीएसी में तैनात डीआईजी अनंत देव तिवारी के कानपुर में तैनाती के दौरान विकास दुबे से संबंधों की बात कही गई है।

    जुलाई की रात कानपुर देहात के गांव बिकरू में विकास दुबे को पकड़ने के लिए गई सीओ देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल पर विकास दुबे ने अपने गैंग के साथ हमला बोल दिया था। जिसमें सीओ तथा दो दारोगा सहित आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+