E-Ticket और I-Ticket के बीच अंतर क्या है? आसान भाषा में समझें यहां

E-Ticket vs I-Ticket: आज ट्रेन में सप्ताह या महीना में एक बार जरूर सफर करते होंगे लेकिन क्या आपको इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें पता है। आज हम आपलोगों को E-ticket और I-ticket के बीच का फर्क बताने जा रहे हैं।

E-ticket and I-ticket

देश में रोजाना लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। इनमें से अधिकांश लोगों के पास ई-टिकट (E-ticket)होता है। लेकिन कुछ लोगों के पास आई-टिकट (I-ticket) भी होता है। लेकिन बहुत कम लोगों को ई-टिकट (E-ticket) और आई-टिकट (I-ticket) के बीच का अंतर पता होता है। चलिए आज हम आपलोगों को समझाने जा रहे हैं E-ticket और I-ticket के बीच अंतर क्या होता है?

सबसे पहले E-ticket क्या है?
ई-टिकट और आई-टिकट दोनों ही इंटरनेट के माध्यम से बुक किए जाते हैं। लेकिन दोनों के बीच सबसे बड़ा अंतर यह होता है कि E-ticket बुक करने के बाद आप उसका प्रिंट तुरंत निकाल सकते हैं। वहीं सीट खाली रहने पर आप कभी भी E-ticket बुक कर सकते हैं।

I-ticket क्या है?
जबकि I-ticket आपको कम से कम दो दिन पहले बुक करना होगा। यदि आपका एरिया दूर दराज क्षेत्र में हो तो आपको पहले भी बुक करवाना पड़ सकता है। I-ticket आपको रेलवे द्वारा आपके दिए पते पर कूरियर किया जाता है। लेकिन इसे प्रिंट नहीं किया जा सकता।

दोनों टिकट में अंतर
ई-टिकट का चार्ज आई-टिकट की अपेक्षा कम होता है। लेकिन आई-टिकट में कुरियर का डिलीवरी चार्ज भी जुड़ता है। ई-टिकट को आसानी से ऑनलाइन ही कैंसिल किया जा सकता है। जबकि, आई-टिकट के लिए ऐसी कोई सुविधा नहीं है। ई-टिकट सीट खाली रहने पर कभी भी बुक कर सकते हैं और वह उसी समय से मान्य हो जाता है। लेकिन I-ticket आपको कम से कम दो दिन पहले कटवाना होगा। यह रेलवे द्वारा आपके दिए पते पर कूरियर किया जाता है। लेकिन इसे प्रिंट नहीं किया जा सकता। E-ticket के साथ यात्रा करने पर आपको पहचान पत्र साथ में रखना होगा जबकि I-ticket के साथ आप बिना पहचानपत्र के साथ भी जा सकते हैं।

दोनों टिकट में वेटिंग की शर्त
E-ticket बुक करने के बाद अगर यह वेटिंग रह जाती है तो आप यात्रा नहीं कर सकते हैं। जबकि I-ticket में आप वेटिंग में भी यात्रा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+