Exit Poll Vs Opinion Poll: एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में क्या होता है अंतर, जानें हर सवाल का जवाब?
Exit Poll Vs Opinion Poll: मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम इन सभी पांचों चुनावी राज्यों के एग्जिट पोल आज शाम साढ़े छह बजे आ जाएंगे। एग्जिट पोल में मोटा-मोटा अनुमान लग जाता है कि किस राज्य में किस पार्टी की जीत होने वाली है। एग्जिट पोल से चुनावी नतीजों की एक साफ तस्वीर पता चलती है, हालांकि कई बार एग्जिट पोल गलत भी साबित होते हैं।
ऐसे में कई लोग ये जानना चाहते होंगे कि एग्जिट पोल है क्या? काउंटिंग से पहले कैसे नतीजों का सटीक अनुमान लग जाता है? एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में क्या अंतर होता है...ये कुछ सवाल हैं, जो लोगों द्वारा अक्सर पूछे जाते हैं। जानिए इन सभी सवालों के जवाब?

Exit Poll vs Opinion Poll Difference: एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में क्या अंतर होता है?
- एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में सबसे बड़ा अंतर ये है कि ओपिनियन पोल चुनाव से पहले कराए जाते हैं। वहीं एग्जिट पोल मतदान के तुरंत बाद किया जाता है।
- एग्जिट पोल में सिर्फ वोटर्स को शामिल किया जाता है। इसमें सिर्फ वही लोग शामिल होते हैं, जो वोट डालकर मतदान केंद्र से बाहर निकलते हैं। वहीं ओपिनियन पोल में सभी लोगों को शामिल किया जाता है। चाहे वो वोटर हो या नहीं।
- एग्जिट पोल से पता चलता है कि लोगों ने किस पार्टी को कितना वोट दिया है। वहीं ओपिनियन पोल में प्रमुख चुनावी मुद्दों पर जनता की नब्ज को टटोलने की कोशिश की जाती है।
- एग्जिट पोल का प्रसारण मतदान के पूरी तरह से खत्म होने के बाद ही किया जाता है। वहीं ओपिनियन पोल वोटिंग से पहले तक जारी किया जाता है।
what is Exit Poll: क्या होता है एग्जिट पोल?
- एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। एग्जिट पोल में एक सर्वे किया जाता है, जिसमें मतदान वाले दिन वोटर्स से वोट देने के बाद पोलिंग बूथ पर सवाल किया जाता है। उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किस पार्टी को वोट दिया है।
- एग्जिट पोल सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल करती है। पोलिंग बूथ के बाहर वोटरों से सवाल पूछने के बाद सर्वे टीम इसका एनालिसिस करती है और उसी के आधार चुनावी नतीजों का अनुमान लगाया जाता है। मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये तय किया जाता है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं। भारत में कई सारी एजेंसियां एग्जिट कराती है।
- एक मजबूत एग्जिट पोल के लिए 30 से 35 हजार से लेकर एक लाख वोटर्स तक से सवाल किए जाते हैं।
What is Opinion Poll: ओपिनियन पोल क्या होता है?
- ओपिनियन पोल भी एक तरह का चुनावी सर्वे है। जो वोटिंग से पहले सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल करते हैं।
- ओपिनियन पोल में आप किसी से भी उनकी राय और सवाल पूछ सकते हैं। इसमें जनता से ये पूछा जाता है कि उनको क्या लगता है कि कौन सी पार्टी जीत रही है?
- ओपिनियन पोल में चुनावी मुद्दों पर बात की जाती है। इसे आप प्री पोल भी कह सकते हैं।
तीन तरह के होते हैं चुनावी सर्वे?
- 1. प्री पोल: प्री पोल को आप ओपिनियन पोल भी कह सकते हैं। ये सर्वे चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद से लेकर वोटिंग शुरू होने के पहले तक किए जाते हैं।
- 2. एग्जिट पोलः ये सर्वे वोटिंग खत्म होने के बाद, ठीक उसी दिन शाम को किया जाता है। ये पोलिंग बूथ के बाहर किया जाता है।
- 3. पोस्ट पोलः ये सर्वे वोटिंग खत्म होने के बाद किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications