Happy Bday Virat Kohli: तो विराट-अनुष्का के एक होने की वजह हैं सलमान खान?
Recommended Video
नई दिल्ली। आज टीम इंडिया के कप्तान और क्रिकेट की दुनिया के नायाब सितारे विराट कोहली का जन्मदिन है, शतकवीर के नाम से संबोधित किए जाने वाले कोहली आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं, उनके रिकार्ड्स और खेल की बातें तो अक्सर लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनती हैं लेकिन आज हम उनके बर्थडे पर बात करते हैं उनके प्यार अनुष्का शर्मा के बारे में, कहते हैं जूनून, मेहनत और बुंलदी के सक्षात प्रमाण विराट को पहली नजर में ही बॉलीवुड सुंदरी अनुष्का शर्मा भा गई थीं।

पहली नजर में ही कोहली का दिल आ गया था अनुष्का पर..
दोनों की पहली मुलाकात एक एड शैंपू के दौरान हुई थी, जिसके बाद फिल्मी गलियारो और क्रिकेट के ड्रेसिंग रूम में दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं होने लगीं, मीडिया में भी दोनों को लेकर काफी बातें होने लगीं थीं लेकिन अनुष्का ने कभी भी खुलकर किसी से कुछ नहीं कहा लेकिन विराट ने एक मीडिया इवेंट में जब ये कहा कि अगर दो लोग साथ-साथ बार-बार दिख रहे हैं तो लोगों को समझ लेना चाहिए कि ये साथ काफी खास है।

विराट और अनुष्का के बीच आ गई थीं दूरियां
जिसके बाद से विराट और अनुष्का को लेकर खुलकर बातें होने लगीं, 2014 की शुरुआत में जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड गई तो अनुष्का भी विराट से मिलने वहां पहुंच गईं थी, ये कपल अक्सर कैमरे में कैद हो जाता था लेकिन अचानक से फिर इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में आने लगीं, कहा जाता है कि इस दौरान अनुष्का ने बिग बजट वाली फिल्म 'सुल्तान' साइन की थीं और वो अपना पूरा फोकस अपने करियर पर देना चाहती थीं, जबकि विराट शादी के मूड में थे।

सलमान खान की वजह से विराट-अनुष्का हुए एक
यही वजह थी कि दोनों के बीच दूरियां बढ़ रही थीं, कहा जाता है कि उस वक्त एक्टर सलमान खान ने दोनों को नजदीक लाने में मदद की थी, मालूम हो कि फिल्म 'सुल्तान' में सलमान ही अनुष्का के हीरो थे, ऐसे में सलमान ने ही दोनों को काफी समझाया था, खबर तो ये भी है कि सलमान ने खास तौर पर विराट और अनुष्का को अपने घर पर डिनर पर बुलाया था और दोनों के पैचअप में मदद की थी, फिलहाल फिल्म 'सुल्तान' बहुत बड़ी हिट हुई और अनुष्का हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में शूमार हो गईं।

11 दिसंबर 2017 को हुई विराट-अनुष्का की शादी
फिलहाल विराट-अनुष्का फिर से करीब आए और 11 दिसंबर 2017 को इटली में सात फेरे लेकर सारे गॉसिप और अफवाओं पर विराम लगा दिया, दोनों ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो रिज़ॉर्ट में शादी की थी, दोनों आज साथ में काफी खुश हैं, दोनों की गिनती परफेक्ट कपल में होती हैं, जब विराट मैदान पर होते हैं तो दर्शक दीर्घा में अनुष्का उन्हें चीयर करती दिखती हैं तो वहीं अनुष्का की फिल्मों, फैशनशूट, इवेंट या प्रोडक्शन रिलेटड खबरों पर सबसे पहला कमेंट विराट कोहली का ही आता है। फिलहाल टीम इंडिया के इस नायाब सितारे को वनइंडिया परिवार भी जन्मदिन की ढे़र सारी शुभकामनाएं देता है और अनुष्का और विराट के स्वस्थ और कुशल जीवन की कामना करता है।
हैप्पी बर्थडे विराट कोहली ....












Click it and Unblock the Notifications