SIR - TN Election Results: तमिलनाडु में SIR पर विवाद, जहां हटे 80000 वोटर्स वहां विजय की पार्टी ने मारी बाजी

TVK SIR Election Results: क्या SIR के कारण तमिलनाडु में विजय की क्रांतिकारी जीत हुई थी? क्या चुन-चुन कर एक खास पार्टी के समर्थकों के नाम हटाए गए थे? जिन विधानसभा क्षेत्रों में 80 हज़ार से ज़्यादा मतदाताओं के नाम हटे वैसी सीटों पर TVK का स्ट्रायक रेट सौ फिसदी कैसे? देश भर में SIR की प्रक्रिया और चुनाव आयोग पर चल रहे घमासान के बीच तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम पर भी सवाल उठने लगे हैं।

विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के तहत मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर विपक्षी डीएमके के साथ-साथ राजनीतिक विश्लेषकों ने भी सवाल उठाया है।

TN CM Vijay

राज्य-स्तरीय डेटा विश्लेषण से यह पैटर्न सामने आया है कि जिन निर्वाचन क्षेत्रों में अधिक संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए थे, वहाँ मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा। हालाँकि, यह डेटा सीधे तौर पर यह साबित नहीं करता कि नाम हटाने के कारण ही टीवीके (TVK) की जीत हुई।

SIR डेटा और टीवीके (TVK) के चुनावी नतीजों का तुलनात्मक आंकड़ा

तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के आंकड़ों का विश्लेषण नाम हटाने की संख्या और टीवीके की जीत के बीच एक मजबूत सांख्यिकीय संबंध (Statistical Correlation) दिखाता है।

1
Deletions की श्रेणी कुल सीटें TVK की जीत अन्य पार्टियों का प्रदर्शन
2
10,000 तक नाम हटे 19 2 DMK: 7, AIADMK: 6, अन्य: 4
3
10,000 से 20,000 नाम हटे 80 22 -
4
20,000 से 30,000 नाम हटे 66 32 -
5
30,000 से 50,000 नाम हटे 37 24 -
6
50,000 से 80,000 नाम हटे 22 18 DMK: 3, AIADMK: 1
7
80,000 से अधिक नाम हटे 10 10 (100%) टीवीके का फुल क्लीन स्वीप

SIR पर रार - DMK और TVK में तकरार

SIR विवाद के बीच आए इस विश्लेषण के पैटर्न से ऐसा लगता है कि जहाँ जितने अधिक मतदाताओं के नाम हटे वहां विजय की पार्टी ज़्यादा सीटें जीती। अब इस पर तमिलनाडु में विपक्षी डीएमके सांसद पी. विल्सन ने आरोप लगाया कि यह चुनाव आयोग की साजिश थी और इसके जरिए डीएमके के पारंपरिक समर्थकों को लक्षित करके हटाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी कई लाख मतदाताओं के नाम हटने को अपनी पार्टी की हार का मुख्य कारण बताया।

डीएमके के आरोप पर पलटवार करते हुए टीवीके के राष्ट्रीय प्रवक्ता विवेक गणनाथन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह केवल एक संयोग है। उन्होंने कहा कि डीएमके और एआईएडीएमके दोनों के पारंपरिक मतदाता नेतृत्व से असंतोष के कारण टीवीके के साथ जुड़े हैं।

SIR - DMK-Vs-TVK

Expert Analysis : Correlation V/s Causation

जहाँ, राजनीतिक दल और मीडिया अपने अपने हिसाब से एसआईआर (SIR) और चुनाव परिणाम का विश्लेषण कर रहे हैं, देश के जाने-मान राजनीतिक टिप्पणीकारों और विशेषज्ञों ने केवल आंकड़ों के आधार पर नतीजे निकालने के प्रति आगाह किया है।

राजनीतिक विश्लेषक परकला प्रभाकर ने कहा कि तर्कसंगत रूप से यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि हटाए गए मतदाता किसी एक खास पार्टी को ही वोट देते। मूल मुद्दा यह होना चाहिए कि क्या किसी पात्र नागरिक का नाम अनुचित तरीके से हटाया गया है या नहीं। आपको बताते चलें कि परकला प्रभाकर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पति हैं। पिछले कई सालों से केंद्र की नीतियों के मुखर आलोचक रहे हैं।

एक और राजनीतिक विश्लेषक बद्री शेषाद्रि ने किसी एक राजनीतिक दल के समर्थकों को चुन-चुनकर सूची से हटाने के दावे को खारिज कर दिया और कहा कि ऐसा करने का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+