कंगना के 'बिकाऊ' कमेंट पर रिचा चड्ढा ने दिया जोरदार जवाब, बिना नाम लिए कही ये बात

नई दिल्ली। कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर किए गए कुछ आपत्तिजनक ट्वीट्स के बाद उनके और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के बीच ट्विटर पर जोरदार झड़प देखने को मिली है। इस ट्विटर वॉर में दिलजीत दोसांज को कई दूसरे कलाकारों को भी सपोर्ट मिला है। इसमें एक नाम रिचा चड्ढा का भी है। रिचा ने खुले तौर पर और अप्रत्याक्ष तरीके से दिलजीत का समर्थन करते हुए कंगना को निशाने पर लिया है।

 चड्ढा ने इशारे में साधा कंगना पर निशाना

चड्ढा ने इशारे में साधा कंगना पर निशाना

रिचा चड्ढा ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि जो खुद को बेचता है, उसे लगता है कि हर कोई बिकाऊ है। उन्होंने इसमें किसी का नाम नहीं लिखा है लेकिन उनके सभी ट्वीट देखो तो साफ है कि उनका इशारा कंगना पर है। कंगना रनौत ने किसान प्रोटेस्ट में शामिल हुईं बुजुर्ग दादी को 100 रुपए लेकर यहां आने वाली बताया था। इसके बाद दिलजीत को भी करण जौहर का पालतू कहते हुए अपशब्द कहे थे। इसी को लेकर रिचा ने ये जवाब दिया है।

खई स्टार ने दिलजीत को किया सपोर्ट

खई स्टार ने दिलजीत को किया सपोर्ट

रिचा चड्ढा ने ट्वीट कर दिलजीत को अपना समर्थन करते हुए एक उन्होंने एक फॉलोवर के ट्वीट को रिट्वीट किया। फॉलोवर ने ट्वीट में लिखा, आहो! दिलजीत आज चमक रहे हैं, वह एक सच्चे पंजाबी हैं। अनुवाद के लिए मेरी मदद ले सके हैं। रिचा ने रिट्वीट करते हुए लिखा,आप लगन देखो बस.. वो नहीं बदली। इसके अलावा तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर ने भी दिलजीत का समर्थन किया है।

 कंगना और दिलजीत में ट्विटर वार

कंगना और दिलजीत में ट्विटर वार

दिल्ली प्रदर्शन करने आए किसानों में शामिल एक महिला के लिए कंगना ने कहा था कि पहले शाहीन बाग में और अब यहां, ये महिलाएं 100 रुपए के लिए कहीं भी आ जा सकती हैं। इस ट्वीट को लेकर दिलजीत ने एतरा जताया और कंगना की भाषा पर सवाल किए। इस पर कंगना रनौत ने दिलजीत को करण जौहर का पालतू बता दिया और गाली गलौच के स्तर पर उतर आईं। इसके बाद दिलजीत ने भी जवाब दिया। इसके बाद तो ये बात इतनी बढ़ी कि दिनभर दोनों टॉप ट्रेंड में बने रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+