राजधानी हादसा: जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल ने बढ़ाया घायलों का दर्द

पढ़ें- लालू क्यों हो रहे लाल
तड़के हुई इस दुर्घटना में ट्रेन के कुल आठ डिब्बे पटरी से उतर गये। दो बोगियां तो बिल्कुल ही क्षतिग्रस्त हालत में हैं। इंजन के बाद की बी-1 से बी-7 तक बोगी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की पूरी संभावना है। मौके पर पहुंचे हाजीपुर जोन के जीएम मधुरेश कुमार ने बताया कि नक्सली वारदात से इन्कार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि नक्सलियों का बंद मंगलवार की आधी रात से था। हालांकि रेलवे के संरक्षा आयुक्त मामले की जांच कर रहे हैं।
दुर्घटनाग्रस्त राजधानी एक्सप्रेस के मलबे को गैस कटर से काट कर हटाने का काम शुरू हो गया है ताकि इस रूट पर जल्द से जल्द रेलवे का परिचालन शुरू हो सके। मलबे से शवाें का निकाला जाना जरूरी है। इस तरह से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। मलबे में और भी शवों के होने की आशंका जताई जा रही है। इलाज में आ रही अड़चनों पर राजनेता सियासत में उलझे हैं।












Click it and Unblock the Notifications