महिलाओं को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और अक्षय कुमार पर भड़कीं दीया मिर्जा, पूछे तीखे सवाल

मुंबई। बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के राजभवन में बॉलीवुड के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी, इस मीटिंग में मनोरंजन जगत के कई मुद्दों पर बातचीत हुई लेकिन सिनेमा के क्षेत्र में बेहतरी करने के लिए हुई ये मीटिंग आलोचनाओं के घेरे में आ गई है। दरअसल इस मीटिंग की फोटो बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ट्वीट की थी, जिसे देखते ही अभिनेत्री दीया मिर्जा को गुस्सा आ गया क्योंकि इस मीटिंग में एक भी महिला नहीं थी।

दीया ने पूछे PM मोदी और अक्षय कुमार से सवाल

दीया ने ट्विटर पर अक्षय कुमार के ट्वीट को री-ट्वीट करके सवाल किया कि 'अक्षय कुमार क्या इस बात की कोई वजह है कि मीटिंग में एक भी महिला नहीं है।' दीया के सवाल उठाने पर लोग भी सवाल उठाने लग गए, जिसके बाद ये मीटिंग सवालों के घेरे में आ गई है।

सोशल मीडिया पर मचा घमासान

कुछ लोगों ने दीया के हिम्मत की तारीफ की.. तो कुछ ने सीख दी कि हर जगह बराबरी की बात लाना भी सही नहीं है और कुछ ने पीएम मोदी से भी इस बारे में सवाल किया है, तो कुछ लोगों ने इस मुद्दे पर बीजेपी की भी आलोचना की है।

मीटिंग में बॉलीवुड के कई दिग्गज

मीटिंग में बॉलीवुड के कई दिग्गज

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी, करण जोहर, फिल्म निर्माता गिल्ड के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर, राकेश रोशन, रोनी स्क्रूवाला और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी प्रतिनिधि मंडल का हिस्सा थे।

पीआईबी ने बयान जारी किया

पीआईबी ने बयान जारी किया

इस बारे में पीआईबी ने बयान जारी किया कि फिल्म बिरादरी की इस टीम ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग के तेजी से आगे बढ़ने की क्षमताओं को रेखांकित किया है, इसके अलावा उन्होंने भारत में फिल्म उद्योग के लिए कम और एक समान जीएसटी दर करने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+