अनंत अंबानी की द्वारका पदयात्रा में शामिल हुए धीरेंद्र शास्त्री कितने अमीर? कथा करने का कितना लेते हैं रुपया
Dhirendra Shastri Net Worth: रिलायंस इंटडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इन दिनों द्वारका की पदयात्रा पर हैं। अनंत अंबानी गुजरात के जामनगर से द्वारका तक की 110 किलोमीटर की पदयात्रा पैदल कर रहे हैं।
अनंत अंबानी ने 29 मार्च को अपनी पदयात्रा शुरू की थी और हर रात सात घंटे की पैदल यात्रा करते हुए 20 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। अनंत अंबानी अपने 30वें जन्मदिन पर द्वारकाधीस पदयात्रा करते हुए पहुंचेगे। अनंत अंबानी पदयात्रा के दौरान हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और देवी का पाठ कर रहे हैं।

वहीं बीते गुरुवार को अनंत अंबानी की यात्रा का आठवां दिन था और उनकी पदयात्रा में हनुमान उपासक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी शामिल हुए। अनंत अंबानी की धार्मिक पदयात्रा में शामिल होकर धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर चर्चा में आ चुके हैं। आइए जानते हैं देश के अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे की पदयात्रा में शामिल हुए धीरेंद्र शास्त्री कितने अमीर हैं और एक कथा से कितना रुपया कमाते हैं?
देश-विदेश में हैं धीरेंद्र शास्त्री के भक्त
धीरेंद्र शास्त्री जिन्हें बाबा बागेश्वर धाम के नाम से भी जाना जाता है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दुनिया भर में फॉलोअर्स हैं। देश ही नहीं विदेश में घूम-घूमकर कथा करने वाले बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री जहां भी कथा करने जाते हैं वहां पर कई बार 15 दिन तक कथा करते हैं।
बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इतना ही नहीं अपने भक्तों के नाम की पर्ची निकालकर उनका भविष्य पढ़ते हैं। उनकी कथा में हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं।
1 कथा का कितना चार्ज करते हैं धीरेंद्र शास्त्री?
बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री देश ही नहीं विदेश में भी कथा करने के लिए जाते हैं। धीरेंद्र शास्त्री एक कथा के लिए एक लाख से डेढ़ लाख रुपये लेते हैं। एक कथा से धीरेंद्र शास्त्री एक महीने में साढ़े तीन लाख रुपये तक कमा लेते हैं।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं धीरेंद्र शास्त्री?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धीरेद्र शास्त्री की नेटवर्थ लगभग 19.5 करोड़ है। धीरेंद्र शास्त्री की कमाई प्रमुख तौर पर चढ़ावे, कथा की फीस और दान के तौर पर होती है।
दान के पैसे का क्या करते हैं धीरेंद्र शास्त्री?
हालांकि धीरेंद्र शास्त्री को भी दान से कमाई होती है उसे वो अस्पताल में मरीजों के इलाज पर खर्च करते हैं। इतना ही नहीं हर साल धीरेंद्र शास्त्री बेसहारा लड़कियों का सामूहिक विवाह करवाते हैं। अपने एक इंटरव्यू में धीरेंद्र शास्त्री ने बताया था कि वो जल्द ही कैंसर रोगियों के लिए अस्पताल बनवाने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications