कांग्रेस सांसद धीरज साहू का कहां-कहां छिपा था पैसा, अब तक कुल कितना कैश जब्त? वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी
Dhiraj Sahu News: झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी करने के कुछ दिनों बाद अब वित्त मंत्रालय इस पर जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि आयकर विभाग ने ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान 351 करोड़ रुपये की नकदी और 2.80 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब आभूषण जब्त किए हैं।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 3 राज्यों के 10 जिलों में 30 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार 21 दिसंबर को उस राशि की पुष्टि की जो 06 दिसंबर को मारे गए छापे के बाद जब्त की गई थी।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि आयकर विभाग ने 06 दिसंबर को देशी शराब के निर्माण और बिक्री, विदेशी शराब की बॉटलिंग, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान चलाने के कारोबार में लगे एक समूह पर छापेमारी की गई थी। समूह का व्यवसाय झारखंड स्थित रांची में एक परिवार द्वारा चलाया जाता है। समूह के परिवार के सदस्यों में से एक रांची में रहने वाला राजनीतिक रूप से पहचाने जाने वाला व्यक्ति भी है।
वहीं आयकर अधिकारियों ने कहा कि जब्त की गई 351 करोड़ रुपये की नकदी में से 329 करोड़ रुपये ओडिशा के छोटे शहरों में जर्जर इमारतों में छिपे हुए कमरो से निकाले गए थे।
उन्होंने कहा कि नकदी को बोलांगीर जिले के सुदापाड़ा और टिटलागढ़ और संभलपुर जिले के खेतराजपुर सहित ओडिशा के छोटे शहरों में स्थित एक खाली आवास के अंदर छिपे हुए कमरों में सुरक्षित घर में रखा गया था।
अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के रूप में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक साक्ष्य पाए गए और जब्त किए गए। अधिकारियों के मुताबिक जब्त किए गए सबूतों के प्रारंभिक विश्लेषण से देशी शराब की बेहिसाब बिक्री के रिकॉर्ड, अघोषित नकदी प्राप्तियों के व्यवस्थित विवरण और बेहिसाब नकदी की आवाजाही के बारे में पता चला है।












Click it and Unblock the Notifications