पैसा...पैसा...पैसा: जमीन के नीचे, दीवारों के अंदर, धीरज साहू के ठिकानों से अब भी निकल रहा कैश, अब लगाया रडार

Dhiraj Sahu News: कांग्रेस के झारखंड के लोहरदगा से राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के परिसरों पर आयकर विभाग (इनकम टैक्स) की छापेमारी अब भी जारी है। छापेमारी में अब तक तकरीबन 355 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है। ये देश में अब तक किसी भी जांच एजेंसी द्वारा जब्त किया गया सबसे ज्यादा कैश है।

आयकर विभाग ने ये सारा कैश धीरज साहू के ओडिशा और झारखंड से जुड़ी संपत्तियों से बरामद किए हैं। आज शुक्रवार को छापेमारी का 10वां दिन है। टैक्स चोरी और खाताबही को लेकर आयकर विभाग ने 06 दिसंबर 2023 को पहली रेड डाली थी।

Dhiraj Sahu News

धीरज साहू के परिवार के स्वामित्व वाले ओडिशा के शराब विनिर्माता ग्रुप के खिलाफ आयकर विभाग की ये छापेमारी चल रही है। धीरज साहू के ठिकानों से छापेमारी के 9वें दिनों बाद भी कैश निकल रहा है। धीरज साहू के परिसरों पर आयकर की छापेमारी गुरुवार (14 दिसंबर) को नौवें दिन भी जारी रही। धीरज साहू के ठिकानों से जमीन के नीचे और दीवारों के अंदर से भी नोटों के बंडल मिले रहे हैं।

रांची वाले घर में भी लगाई गई मशीनें

वर्तमान में तलाशी के तहत ओडिशा में अब धीरज साहू के घर में जमीन के नीचे की चीजों को खंगालने वाली राडार मशीन लगाई गई है। अधिकारियों को शक था कि जमीन के नीचे कुछ चीजें हैं। जिसके बाद झारखंड की राजधानी रांची में भी उनके निवास पर मशीन की मदद से कोने-कोने को खंगाला गया है। जिसमें ऊपर स्क्रीन पर चीजें नजर आ रही थीं।

धीरज साहू के घर की खुदाई की जाएगी

आयकर विभाग की टीम रांची वाले घर के अंदर मिट्टी खोदने की योजना बना रही है। रांची का ये घर धीरज साहू का संयुक्त पारिवारिक मकान है। अब इस घर की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की एक टीम रखवाली कर रही है।

अब होंगे लोगों के बयान दर्ज

अधिकारियों ने कहा कि विभाग ने बुधवार (14 दिसंबर) को रांची और लोहरदगा में धीरज साहू के परिसरों का भू-निगरानी की थी। यह प्रणाली जमीन के अंदर छुपे कीमती सामान का पता लगाने के लिए जमीन की जांच करने में मदद करती है।

सूत्रों ने कहा कि अब तक आयकर अधिकारियों ने कई करोड़ रुपये के आभूषण और नकदी का पता लगाया है। सूत्रों ने आगे कहा कि आयकर अधिकारी उन लोगों के बयान दर्ज कर सकते हैं जिनके पास चल रही छापेमारी के दौरान जब्त की गई नकदी और अन्य संपत्तियां हैं।

अब तक 355 करोड़ रुपये की नकदी जब्त

आयकर विभाग ने सांसद धीरज साहू से जुड़ी ओडिशा और झारखंड स्थित डिस्टिलरी से 351 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। 50 से ज्यादा बैंक कर्मचारी कई कारखानों से जब्त किए गए बैंक नोटों को गिनने के लिए 40 मशीनों का उपयोग करते हैं।

अभी तक सारे कैश एसबीआई बैंक में जमा कराया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी ट्रेल और संभावित मनी लॉन्ड्रिंग पहलुओं की जांच करेगा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) आईटी खोजों की निगरानी करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+