कर्नाटक चुनाव से पहले धारवाड़ भाजपा यूथ विंग के नेता प्रवीण कम्मर की हुबली में हुई हत्या, जानें पूरा मामला
कर्नाटक विधानसभा चुनाव पहले एक दुख से भरी खबर सामने आई है। धारवाड़ भाजपा की यूथ विंग के नेता प्रवीण कम्मर की हत्या कर दी गई है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले उत्तरी कर्नाटक के प्रमुख शहर धारवाड़ के भाजपा यूथ विंग के प्रमीश कम्मर की हत्या हुबली में हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया है। ये हत्या तब हुआ जब प्रवीण के समर्थकों और विरोधी पार्टी के नेताओं के बीच मारपीट हो गई। जब प्रवीण कम्मर बीच- बचाव करने पहुंचे तो उन पर चाकू से हमला कर दिया गया और उनकी हत्या कर दी गई।
चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
हुबली पुलिस ने बताया कि धारवाड़ के भाजपा युवा मोर्चा के नेता प्रवीण कम्मर की हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और हत्या में उनकी संलिप्तता की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।
प्रवीण को दूसरे समूह के सदस्यों ने चाकू मारा था
धारवाड़ के एसपी लोकेश जगलसर ने मीडिया को जानकारी दी कि प्रवीण की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। हम उनकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस केस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि प्रवीण की हत्या झगड़े में की गई थी। प्रवीण को दूसरे समूह के सदस्यों ने चाकू मारा था।
नशे में मंदिर के जुलूस में हंगामा करना शुरू कर दिया
पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार नशे की हालत में कुछ लोगों के एक समूह ने एक मंदिर के जुलूस में हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रवीण और उसके समूह के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया जब प्रवीण दोनों गुटों में हाथापाई को रोकने की कोशिश कर रहा था तभी उसक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हालांकि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, प्रयास व्यर्थ गए और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications