धर्मेंद्र ने शेयर किया अपने तबेले का वीडियो, कहा- भैंस के साथ भैंस ही बनना पड़ता है

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अकसर ही अपने फार्महाउस के वीडियो और फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। उन वीडियो में साफ दिखता है कि वे अपने पालतु मवेशियों से कितना अधिक प्यार करते हैं। हाल में भी उन्होंने अपन ही फार्म हाउस का एक अन्य वीडियो शेयर किया। ये वीडियो फनी है। फनी इसलिए क्योंकि इसमें वे अपनी भैंस और उसके बछड़े से बात करते दिख रहे हैं। वे छोटे बछड़े को उसकी मां का दूध पीना सिखा रहे हैं और वह सीख पा रहा है। वे बछड़े से कह रहे हैं- मां का दूध पीना तो सीख ले।

'भैंस से बोले- तेरे बछड़े को अक्ल नहीं है'

वीडियो में धर्मेंद्र भैंस के बछड़े अपनी मां का दूध पीने को कह रहे हैं लेकिन वह समझ नहीं पा रहा कि दूध कैसे पिया जाता है। फिर वो बछड़े से कहते हैं मैं क्या करूं तुझे तो दूध पीना भी नहीं आता। इसके बाद वे भैंस से कहते हैं तेरे बछड़े को को अक्ल नहीं है और तुझे भी अक्ल नहीं है। धर्मेंद्र भैंस के ऊपर हाथ फिराते हुए कहते हैं कि- भैंस के साथ में भैंस बनना पड़ जाता है।

धर्मेंद्र के फार्म हाउस पर आए थे दो नए मेहमान

धर्मेंद्र ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वे दो गाय के बछड़ों के साथ दिख रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र कह रहे हैं देखिए हमारी नई मेहमान, देखिए कितनी प्यारी हैं ये दोनों। इस जगह से चले जाने की दिल किस कंबख्त का करता है लेकिन जाना पड़ता है। धर्मेंद्र का मवेशियों के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं। इसके अलावा के प्रकृति के बीच रहना भी काफी पसंद करते हैं।

'मुझे अपने बछड़े के पास आने नहीं देती'

वीडियो के कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा है- 'मेरी अपनी गाय मुझे अपने नवजात बछड़े के पास आने नहीं देती। धरती पर कोई भी मां हमेशा अपने बच्चे को लेकर असुरक्षित रहती है।' बता दें कि दश्कों बॉलीवुड की चमक धमक वाली दुनिया में बिताने के बाद भी दिल से काफी ज्यादा देसी हैं। गांव जैसे क्षेत्रों में रहना और खुद उगाई हुई सब्जियां खाना उन्हें पसंद है।

अपने फॉर्म हाउस पर उगाते हैं सब्जियां

कुछ समय पहले धर्मेंद्र ने एक अन्य वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके और उनके माली के हाथ में टमाटर की बाल्टियां थीं। धर्मेंद्र बता रहे थे कि ये टमाटर उनके फॉर्म हाउस पर उगाए गए हैं। धर्मेंद्र ने 1960 में बॉलीवुड में डेब्यु किया था। इस समय उनकी उम्र 83 साल है। वे अधिकतर समय खेतों में बिताते हैं और प्रकृति के बीच रहना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत ने बताया इसलिए भड़की थी पत्रकार पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+