अयाज सादिक के बयान पर धर्मेंद्र प्रधान बोले-देश से माफी मांगे राहुल गांधी
नई दिल्ली। बीजेपी ने बालाकोट एयरस्ट्राइक पर सवाल उठाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद अब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, राहुल गांधी जी को देश से माफी मांगनी चाहिए और कांग्रेस पार्टी को शर्मिंदगी होनी चाहिए देश के सामने। उन्होंने देश के सैनिकों के ऊपर और देश की व्यवस्था के ऊपर अनास्था प्रकट की थी।

जेपी नड्डा ने कहा, 'कांग्रेस अपने ही सशस्त्र बलों को कमजोर करने की मुहिम में लगी रही। कभी उनका मजाक उड़ाती रही तो कभी वीरता पर संदेह करती रही। हर प्रकार की चालबाजी की ताकि सेना को अत्याधुनिक राफेल न मिल सके। लेकिन देशवासियों ने ऐसी राजनीति को नकारकर कांग्रेस को कड़ा सबक सिखाया है।
दरअसल पाकिस्तानी संसद में अयाज सादिक ने दावा किया कि मुझे याद महमूद शाह कुरैशी उस बैठक में मौजूद थे, जिसमें इमरान खान ने आने से इनकार कर दिया था। कुरैशी के पैर कांप रहे थे, माथे पर पसीना था। हमसे कुरैशी ने कहा, खुदा के वास्ता अब इसको वापस जाने दें, क्योंकि 9 बजे रात को हिंदुस्तान पाकिस्तान पर हमला कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications