ओडिशा के सीएम केंद्र में मजबूत नहीं मजबूर सरकार चाहते हैं- धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक नहीं चाहते हैं कि केंद्र में मजबूत सरकार बने, वह चाहते हैं कि केंद्र में मजबूर सरकार बने। उन्होंने कहा कि जैसे मायावती, ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू यह चाहते हैं वैसे ही नवीन पटनायक भी यही चाहते हैं कि केंद्र में मजबूत नही बल्कि मजबूर सरकार बने। दरअसल हाल ही में नवीन पटनायक ने बयान दिया था और कहा था कि कोई भी दल बहुमत हासिल नहीं करेगा।

anand

नवीन पटनायक ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा था कि कोई भी राष्ट्रीय दल इस बार के चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल नहीं करेगा, इस बार केंद्र में सरकार बनाने का सुनहरा अवसर है और बीजेडी सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करेगी। नवीन पटनायक के इसी बयान पर हमला बोलते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वह नहीं चाहते हैं कि केंद्र में मजबूत सरकार बने। एक कार्यक्रम के दौरान प्रधान ने कहा कि ओडिशा के लिए भाजपा को आशीर्वाद देंगे और पार्टी को 21 सीटों पर जीत हासिल होगी। प्रदेश के लोग चाहते हैं कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बने।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद से ही तमाम राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया था। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरण में होंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा, जबकि आखिरी चरण का मतदान 19 मई को होगा। चुनाव के नतीजों की घोषणा 23 मई को की जाएगी। चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने इस बार पारदर्शी चुनाव के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कुल 10 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+