Jantar Mantar Protest: कौन हैं वो 3 IPS अधिकारी? जिन्हें अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर से दी धमकी

Dharmendra Pradhan Resigns: देशभर में NEET परीक्षा में कथित धांधली को लेकर चले लंबे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने जश्न मनाया।

इसी दौरान CJP अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने मंच से दिल्ली पुलिस के तीन अधिकारियों DCP संदीप लांबा, DCP सचिन शर्मा और ACP अजय शर्मा का नाम लेते हुए धमकी दी और 20 तारीख की पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही तय करने की मांग की।

abhijit dipke warning dcp sachin sharma sandeep lamba

3 IPS अधिकारी को दी धमकी- दिपके

जंतर-मंतर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'जब हम लोगों ने केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा ले लिया, तो तुम लोग क्या हो? 20 तारीख को पुलिस वालों ने जो हरकत की, उसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी ही चाहिए। DCP संदीप लांबा, DCP सचिन शर्मा और ACP अजय शर्मा, याद रखना मोदी और अमित शाह के नाम पर जो लाठियां चलवाई हैं, उसका हिसाब देना होगा। कॉकरोच से पंगा मत लेना। जब मंत्री का इस्तीफा ले सकते हैं, तो बाकी लोगों से भी जवाब मांग सकते हैं।'

ये भी पढे़ं: Dharmendra Pradhan Resignation: छात्रों का आक्रोश, संघ की नसीहत! वो 5 कारण Gen-Z के सामने क्यों झुकी सरकार

DCP सचिन शर्मा कौन हैं? जंतर-मंतर की सुरक्षा व्यवस्था की थी जिम्मेदारी

DCP सचिन शर्मा 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) के रूप में तैनात रहे हैं। नई दिल्ली जिले के अंतर्गत जंतर-मंतर, संसद मार्ग और लुटियंस दिल्ली का बड़ा हिस्सा आता है। NEET परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान जंतर-मंतर सहित पूरे इलाके की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी उनके नेतृत्व में थी। CJP अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने अपने संबोधन में उनका नाम लेते हुए 20 तारीख की पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें: Dharmendra Pradhan: NEP 2020 से लेकर NEET विवाद तक, बतौर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बड़े फैसले और विवाद

एडिशनल DCP संदीप लांबा कौन हैं? वायरल वीडियो के बाद आए थे चर्चा में

संदीप लांबा दिल्ली पुलिस के DANIPS कैडर के अधिकारी हैं और उत्तर-पूर्वी जिले में एडिशनल DCP के पद पर तैनात रहे हैं। जंतर-मंतर पर CJP और अन्य संगठनों के प्रदर्शन के दौरान उनका नाम उस समय चर्चा में आया, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद विपक्षी दलों और प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, इस मामले में पुलिस का अपना पक्ष भी सामने आया था और घटनाक्रम को लेकर विवाद बना रहा।

ACP अजय शर्मा कौन हैं? प्रदर्शन के दौरान कार्रवाई को लेकर उठे सवाल

ACP अजय शर्मा दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) रैंक के अधिकारी हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान उनका नाम भी विवादों में आया। प्रदर्शनकारी छात्रों और CJP कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान बल प्रयोग किया गया। साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज और भगत सिंह से जुड़ी पुस्तकों के कथित अनादर के मामले में भी उनका नाम लिया गया। इन आरोपों के आधार पर CJP ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस की ओर से अलग पक्ष भी रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+