इंडियन नेवी की ताकत को बढ़ाने के लिए बैलिस्टिक मिसाइल 'धनुष' का सफल परीक्षण

भुवनेश्वर। हथियारों की दौड़ में भारत का शक्ति प्रदर्शन जारी है और इस बीच शुक्रवार को ओडिशा के तट से न्यूक्लियर क्षमता से लैस 350 किमी की मारक क्षमता वाले बैलिस्टिक मिसाइल 'धनुष' का सफल परीक्षण किया गया। इस बैलिस्टिक मिसाइल को ओडिशा के तट पर जहाज से लॉन्च किया गया। सूत्रों ने बताया कि धनुष मिसाइल 500 किलोग्राम पेलोड साथ लेकर जाने और जमीन एवं समुद्र में अपने लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है. रक्षा बलों के सामरिक बल कमान (एसएफसी) ने इसके परीक्षण को अंजाम दिया।

बैलिस्टिक मिसाइल 'धनुष' का सफल परीक्षण

इस मिसाइल की मारक क्षमता की निगरानी डीआरडीओ द्वारा की गई। आपको बता दें कि यह मिसाइल समुद्र और जमीन दोनों जगहों से अपने लक्ष्य को भेद सकती है और इसे पहले ही सशस्त्र बलों में शामिल किया जा चुका है। धनुष मिसाइल का पिछला परीक्षण 9 अप्रैल, 2015 को किया गया था।

धनुष के सफल परीक्षण के बाद एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय नौसेना की एसएफसी की ओर से प्रशिक्षण अभ्यास के तहत मिसाइल प्रक्षेपण किया गया। मिसाइल परीक्षण को पूरी तरह सफल करार देते हुए अधिकारियों ने कहा कि परीक्षण के दौरान मिशन के सभी उद्देश्य पूरे हुए हैं। DRDO ने IGMDP (Integrated Guided Missile Development Programme) के अंतर्गत पांचवीं बार मिसाइल डेवलप की है।

इससे पहले भारत ने बुधवार (21 फरवरी) को देश में बनकर तैयार हुआ निर्मित एवं परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम तथा 350 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली पृथ्वी-2 मिसाइल का ओडिशा के एक परीक्षण केंद्र से सफल परीक्षण किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+