Dhanpur Bypoll Result: त्रिपुरा के धनपुर सीट से BJP के बिंदू देबनाथ की जीत, 18871 मतों से विजयी
Dhanpur By Election: त्रिपुरा के धनपुर सीट से BJP के बिंदू देबनाथ ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने Marxist के कौशिक चंद को 18871 वोटों से हरा दिया है। इस जीत के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं इंडिया गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने इस सीट से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गई थी।
बता दें कि इस सीट पर दो निर्दलीय उम्मीदवार ने भी किस्मत आजमाई थी लेकिन दोनों को 600 सीट भी नहीं मिल सकी। अनिल रंग और बप्पी देबनाथ दोनों निर्दलीय उम्मीदवार थे। अनिल रंग को जहां केवल 544 वोट मिले वहीं बप्पी देबनाथ को केवल 426 वोट मिले। नोटा में 533 वोट गए।

त्रिपुरा के बोक्सानगर में भी भाजपा की जीत
त्रिपुरा के बोक्सानगर में भी भाजपा को भारी अंतर से जीत मिली है। यहां BJP के तफज्जल हुसैन ने Marxist के मिजान हुसैन को 30,237 वोटों से हरा दिया। BJP के तफज्जल हुसैन को कुल 34146 वोट मिले हैं। वहीं दो निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे जिन्हें 200 वोट भी नहीं मिल सके। वहीं नोटा में 434 वोट गए।












Click it and Unblock the Notifications