मेघालय CMO पर हमला था सुनियोजित, भीड़ के निशाने पर थे मुख्यमंत्री कोनराड संगमा : DGP का बड़ा खुलासा
Meghalaya CMO Attack: मेघालय (Meghalaya)के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा (Conrad Sangma) के ऑफिस में सोमवार को हुए हमले पर मेघालय के डीजीपी एलआर बिश्नोई ने मंगलवार को बड़ा खुलासा किया। बिश्नोई ने कहा कि 24 जुलाई को सीएमओ तुरा में अचिक नेताओं के साथ सीएम की बैठक पर हमला पूर्व नियोजित था और एक साजिश के तरह किया गया था।
डीजीपी ने कहा कि 26 लोगों की पहचान की गई है। 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रिचर्ड मराक (टीएमसी नेता) को पुलिस ने हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 24 जुलाई की शाम को 18 अन्य को गिरफ्तार किया गया था। हिंसा पैदा करने में शामिल व्यक्तियों या समूहों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। अतिरिक्त साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करने और क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के लिए बलों को तैनात किया गया है।

Video में देखें डीजीपी ने क्या कहा?
शराब और पैसे बांटकर लोगों को उकसाया गया
डीजीपी के मुताबिक लोगों को उकसाने के लिए रविवार को लोगों को शराब बांटी गई। कुछ जगह पर पैसे बांटने की भी पुख्ता जानकारी पुलिस को मिली है। इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सोमवार को हमले के बाद मंगलवार को तुरा में पूरी शांति बनी रही। सीएम कोनराड संगमा और नागरिक समाज समूहों के नेताओं ने इस हमले पर हैरानी जताई, क्योंकि जिन लोगों ने हमला किया था, वे उनके संगठनों के नहीं थे। यह पहला संकेत था कि भीड़ बाहर से आई थी।
कैसे हुआ CM ऑफिस पर हमला?
दरअसल, यह हमला उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री कोनराड संगमा अपने तुरा दफ्तर में अचिक कॉन्शियस होलिस्टिकली इंटीग्रेटेड क्रिमा (ACHIK) और गारो हिल्स स्टेट मूवमेंट कमेटी (GHSMC) के प्रतिनिधियों के साथ बात कर थे। ये संगठन पिछले 14 दिनों से तुरा को विंटर कैपिटल बनाने की मांग करने के लिए भूख हड़ताल कर रहे हैं
ये मीटिंग समाप्त होने को ही थी इसी दौरान अचानक भारी संख्या में लोगों की भीड़ घुस आई और पथराव करने लगी। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के कई गोले दागे। ऐसे में आक्रोशित भीड़ ने मुख्यमंत्री कार्यालय का गेट तोड़ने की कोशिश की। इस हमले में 21 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। 5 सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications